घर पर बनाइए स्वाद से भरपूर एपल जैम

घर पर बनाइए स्वाद से भरपूर एपल जैम

जैम का खट्टा-मीठा स्वाद किसे नहीं पसंद आता? तो ऐसे में कैसा रहे अगर आप इसे घर पर ही बनाना सीख लें. इसे घर पर कम सामग्री में बनाना बहुत ही आसान है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4 से 5 सेब छिले और कटे हुए, एक गिलास पानी, एक टेबलस्पून नींबू का रस
  • 4 कप चीनी बूरा
  • 2 टीस्पून हरी इलायची पाउडर

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
- सबसे पहले मीडियम आंच पर एक पैन में पानी डालकर 10 मिनट तक उबालें.
- पानी में उबाल आने के बाद उसमें सेब के टुकड़े और नींबू रस डालें.
- एक प्लेट से पैन को ढक दें और धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक सेब के नर्म होने तक पकाएं.
- जब सेब नर्म हो जाए तो एक बड़े चम्मच से सेब को अच्छी तरह मैश करके उसमें चीनी मिलाकर चलाएं.
- सेब के मिश्रण को लगातार चलाते रहें ताकि वह पैन में चिपक कर जले नहीं. इसे मध्यम आंच पर 8 से 10 मिनट जैम की तरह होने तक पकाएं.
- अब जैम में इलायची पाउडर मिलाकर एक चम्मच जैम प्लेट में डालकर देखें, उससे पानी अलग बह रहा हो, तो जैम को और पकाएं.
- जैसे ही जैम उच्छी तरह पक जाए तो गैस बंद कर दें. इसे ठंडा करके एक जार में भरकर रख लें.
- तैयार है एपल जैम.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (7 ratings)
4 avg from 7 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

घर पर बनाइए स्वाद से भरपूर एपल जैम एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4 से 5 सेब छिले और कटे हुए, एक गिलास पानी, एक टेबलस्पून नींबू का रस और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes