बच्चों को बहुत पसंद आएगी ये चॉकलेट फज ब्राउनी

बच्चों को बहुत पसंद आएगी ये चॉकलेट फज ब्राउनी

आपने चॉकलेट आइसक्रीम या चॉकलेट केक तो कई बार खाया होगा, लेकिन अब बनाकर खाएं चॉकलेट फज ब्राउनी. चॉकलेट और वनीला एसंस का मिश्रण इसके स्वाद में चार चांद लगा देता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप चॉकलेट कम मीठी
  • 2 कप बटर पिघला हुआ
  • 2 अंडे
  • 1 1/4 कप चीनी
  • 3/4 कप मैदा
  • 2 टीस्पून वनीला एसंस
  • 1/4 टीस्पून कोकोआ पाउडर
  • 1 टीस्पून नमक

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले माइक्रोवेव को 180 degree c पर प्रीहीट करने के लिए रख दें.
- चॉकलेट के छोटे-छोटे पीस करके एक प्लेट पर रख लें.
- मीडियम आंच पर पैन में आधी चॉकलेट पिघला लें. चाहें तो इसे माइक्रोवेव में भी पिघला सकते हैं.
- इस बीच एक बर्तन में पिघला हुआ बटर और चीनी डालकर इसके क्रीमी होने तक फेंट लें.
- फिर अंडे तोड़कर इसमें डाल दें और वनीला एसंस मिलाकर मिश्रण को अच्छी तरह से फेंट लें.
- अब पिघली हुई चॉकलेट को हल्का ठंडा कर इस मिश्रण में डालकर मिक्स करें.
- बर्तन पर एक छलनी रखकर मैदा, कोकोआ पाउडर और नमक छानकर मिश्रण में मिला दें.
- अब बेकिंग ट्रे पर टिशू पेपर रखें और बटर लगाकर इसे चिकना कर लें.
- बची हुई चॉकलेट के पीसेस इसमें डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर मिश्रण ट्रे पर डाल दें.
-अब ट्रे को 20-25 मिनट तक माइक्रोवेव में बेक होने के लिए रख दें.
- तय समय के बाद ट्रे को माइक्रोवेव से निकाल लें.
- तैयार है चॉकलेट फज ब्राउनी. मनचाहे पीस में काटकर दूध के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
1 (1 ratings)
1 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बच्चों को बहुत पसंद आएगी ये चॉकलेट फज ब्राउनी एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप चॉकलेट कम मीठी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes