घर पर ऐसे बनाइए केसर कुल्फी

घर पर ऐसे बनाइए केसर कुल्फी

कुल्फी किसे पसंद नहीं आती, अगर आप भी कुल्फी के शौकीन हैं तो अब घर पर ही बनाएं केसर कुल्फी. इसका स्वाद बहुत ही बढ़िया होता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप कंडेंस्ड मिल्क, आधा कप दूध
  • 8 बड़ा चम्मच क्रीम
  • 1 छोटा चम्मच केसर

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- एक बड़े बर्तन में क्रीम और कंडेंस्ड मिल्क को अच्छी तरह से फेंटकर इसका गाढ़ा पेस्ट बना लें.
- धीमी आंच में एक पैन में दूध उबालने के लिए रखें और इसमें केसर भी डाल दें.  
- जब केसर दूध में अच्छी तरह से मिक्स हो जाए और दूध का कलर भी बदल जाए तब आंच बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें.
- अब केसर वाले दूध को तैयार पेस्ट के साथ मिला लें.
- अब इस तैयार मिक्सचर को कुल्फी के सांचे में डालें और ढक्कन लगाकर इसे लगभग 4 घंटे के लिये फ्रीजर में रख दें.  
- तय समय के बाद कुल्फी को सांचे से निकालें और पिस्ता और केसर से गार्निश कर ठंडी-ठंडी सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (5 ratings)
4.4 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

घर पर ऐसे बनाइए केसर कुल्फी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप कंडेंस्ड मिल्क, आधा कप दूध और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes