बच्चों को बहुत पसंद आएगी ये मलाई कोकोनट कुल्फी

बच्चों को बहुत पसंद आएगी ये मलाई कोकोनट कुल्फी

गर्मी के मौसम में कुल्फी का स्वाद बहुत ही शानदार लगता है. ऐसे में आपने कई तरह की कुल्फी का स्वाद लिया होगा, लेकिन अब बनाकर खाएं मलाई कोकोनट कुल्फी. इसका स्वाद बच्चों को बहुत पसंद आएगा.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 लीटर दूध
  • 1/2 कप कंडेंस्ड मिल्क
  • 1/4 कप मिल्क पाउडर
  • 1/4 टीस्पून इलायची पाउडर
  • 1 टेबलस्पून मलाई
  • 2 टेबलस्पून नारियल पाउडर
  • 1 टेबलस्पून ड्राई फ्रूट्स

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- मीडियम आंच पर पैन में दूध उबलने के लिए रख दें.
- दूध में उबाल आने पर कंडेंस्ड मिल्क डालकर चलाते हुए पकाएं.
- फिर मिल्क पाउडर डालकर पकाएं.
- जब दूध गाढ़ा होने लगे तो इसमें मलाई, नारियल पाउडर, इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालकर मिलाएं.
- दूध के आधा रह जाने पर गैस बंद कर इसे ठंडा होने के लिए रख दें.
- ठंडा होने पर मिश्रण को कुल्फी के सांचो में भरकर ढक्कन से कवर कर दें.
- अब 7-8 घंटों के लिए फ्रीजर में रख दें.
- तय समय के बाद फ्रिज से सांचे निकाल लें.
- तैयार है मलाई कोकोनट कुल्फी. खाएं और खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (1 ratings)
5 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बच्चों को बहुत पसंद आएगी ये मलाई कोकोनट कुल्फी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 लीटर दूध और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes