टेस्टी पाइनएप्पल जैम

टेस्टी पाइनएप्पल जैम

जैम के साथ ब्रेड और चपाती का टेस्ट डबल हो जाता है. खासतौर पर बच्चों को तो यह बहुत पसंद होता है. इस टेस्ट के लिए अब आप घर में बनाना सीखें पाइनएप्पल जैम.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • कटा हुआ एक पाइनएप्पल
  • 2 कप चीनी, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • 2 बड़े चम्मच घी, एक मुट्ठी काजू, एक चुटकी खाने वाला पीला रंग, एक चुटकी इलायची पाउडर

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- पाइनएप्पल के टुकड़ों को मिक्सर में पीस कर प्यूरी बना लें.
- एक कड़ाही में पाइनएप्पल प्यूरी डालकर मध्यम आंच पर 15 मिनट तक पकाएं.
- फिर पाइनएप्पल प्यूरी में चीनी, खाने वाला पीला रंग, नींबू का रस और इलायची पाउडर मिलाकर तब तक पकाएं, जब तक मिश्रण जैम की तरह गाढ़ा न हो जाए.
- एक तरफ गैस पर एक पैन में घी गर्म करके उसमें काजू भून लें और फिर इनको पाइनएप्पल जैम में मिक्स कर दें.
- टेस्टी पाइनएप्पल जैम तैयार है. इसे ठंडा करके कांच की बोटल में रखें और फ्रिज में स्टोर करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.6 (150 ratings)
4.6 avg from 150 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

टेस्टी पाइनएप्पल जैम एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे कटा हुआ एक पाइनएप्पल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes