बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी ये आइसक्रीम

बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी ये आइसक्रीम

आइसक्रीम खाना किसे पसंद नहीं होता. गर्मी हो या सर्दी आइसक्रीम खाने वाले तो इसे कभी भी खा लेते हैं. ऐसे में हम बता रहे हैं स्ट्रॉबेरी मैंगो आइसक्रीम की रेसिपी जिसे आप आसानी से घर पर बनाकर खा सकते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप आम प्यूरी
  • 3/4 कप स्ट्रॉबेरी प्यूरी
  • 1 लीटर दूध
  • 3/4 कप चीनी

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में दूध डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- एक उबाल आते ही दूध को धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं.
- दूध के आधा रह जाने पर इसमें चीनी डालकर इसके घुलने तक पकाएं.
- चीनी के घुलने के बाद गैस बंद कर दूध को ठंडा होने के लिए रख दें.
- आम की प्यूरी और स्ट्रॉबेरी प्यूरी को दूध में डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- प्लास्टिक के कंटेनर में मिश्रण डालकर ढक्कन से कवर कर दें.
- अब 7-8 घंटों के लिए फ्रीजर में रख दें.
- तय समय के बाद फ्रिज से कंटेनर निकाल लें.
- तैयार है स्ट्रॉबेरी मैंगो आइसक्रीम. खाएं और खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (2 ratings)
5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी ये आइसक्रीम एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप आम प्यूरी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes