गुजराती मोहनथाल
गुजराती मोहनथाल स्वाद के मामले में उम्दा है और बनाने में ज्यादा झंझट भी नहीं है पर लोग इस जायके को भूलते जा रहे हैं. अब इस रेसिपी के साथ आप भी आजमाएं ये खास मिठास...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 2 कप बेसन, आधा कप दूध
- 1/4 इलायची पाउडर
- 1.5 (डेढ़) कप चीनी
- 8 से 10 बादाम, कटे हुए
- 8 से 10 पिस्ता, कटे हुए
- 3/4 कप घी
विधि
- अब घी को हल्का गर्म कर लें और 2 चम्मच घी और दूध बेसन में डालकर इसे आपस में अच्छी तरह मिला लें.
- फिर कड़ाही में बचा हुआ घी डालकर गैस पर गर्म करने रखें.
- कड़ाही में बेसन का मिक्सचर और इलायची पाउडर डालकर चलाते हुए मध्यम आंच पर ब्राउन होने तक भूनें.
- अलग बर्तन में चीनी और पानी डालकर गैस पर धीमी आंच पर रखें. इसे 2 तार की चाशनी बनने तक पकाएं.
- जब भुना हुआ बेसन थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसमें धीरे-धीरे चाशनी डालते हुए बेसन को लगातार चलाते रहें.
- अगर आपको मिक्सचर सख्त लग रहा है तो इसमें आवश्यकतानुसार थोड़ा और दूध डालकर मिलाएं इससे मिश्रण नर्म हो जाएगा.
- अब मिक्सचर को किसी थाली या ट्रे में डालकर फैलाएं. इसके ऊपर से बादाम और पिस्ता डालें.
- इसके बाद मिश्रण को चौकोर टुकड़ों में काटें.
- जब मोहनथाल पूरी तरह ठंडे हो जाएं तो इन्हें ट्रे से हटाकर किसी साफ जार में रखकर स्टोर करें. फिर जब चाहें मीठे में ये खास मिठाई सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
गुजराती मोहनथाल एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप बेसन, आधा कप दूध और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
गुजराती मोहनथाल बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप बेसन, आधा कप दूध तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
गुजराती मोहनथाल बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह गुजराती मोहनथाल रेसिपी लगभग 4 लोगों लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
गुजराती मोहनथाल बनाने के लिए 2 कप बेसन, आधा कप दूध के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, गुजराती मोहनथाल को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
गुजराती मोहनथाल का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
गुजराती मोहनथाल एक लोकप्रिय डिजर्ट वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT