एगलेस चॉकलेट चिप्स कुकीज
चॉकलेट तो सभी की पसंदीदा है और बात जब चॉकलेट कुकीज की हो तो सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है. चलिए इस रेसिपी की मदद से खुद बनाकर देखें एगलेस चॉकलेट चिप्स कुकीज
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 2 कप (240 ग्राम) मैदा
- 2 छोटे चम्मच बेकिंग पाउडर, एक कप (120 ग्राम) ब्राउन शुगर (ब्राउन चीनी), एक कप (120 ग्राम) नमकीन मक्खन (सॉल्टेड बटर), एक चुटकी दालचीनी पाउडर
- 5 बड़े चम्मच दूध
- 50 ग्राम चॉकलेट चिप्स
- 2 छोटे चम्मच चॉकलेट एसेंस
विधि
- ओवन को 180 डिग्री सेंटिग्रेट या 356 डिग्री फेरनहाइट पर प्री-हीट कर लें.
- एक कटोरे में बटर और ब्राउन शुगर डालकर, चीनी के घुलने तक अच्छी तरह फेंट लें.
- फिर मक्खन(बटर) के मिक्सचर में दूध, चॉकलेट एसेंस और दालचीनी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- इसके बाद चॉकलेट चिप्स को पिघला कर, दूध-बटर मिश्रण में डालकर मिलाएं.
- अब छना हुआ मैदा मिक्सचर में मिक्स करके गूंद लें.
- एक ओवन ट्रे पर मक्खन लगाकर उसे चिकना कर लें.
- अब मैदा मिक्सचर के छोटे-छोटे बॉल बनाकर दोनों हाथों से दबाएं और ऊपर से 2-3 चॉकलेट चिप्स रखकर हल्के दबा दें, इसी तरह सब कुकीज तैयार करके चिकनी ट्रे में रखते जाएं.
- फिर ट्रे को प्री-हीटेड ओवन में रखकर कुकीज ब्राउन होने तक बेक करके, ओवन से कुकीज की ट्रे निकाल लें.
- बनकर तैयार हैं एगलेस चॉकलेट चिप्स कुकीज. ठंडी करके जब चाहे सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
एगलेस चॉकलेट चिप्स कुकीज एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप (240 ग्राम) मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह बेक्स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
एगलेस चॉकलेट चिप्स कुकीज बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप (240 ग्राम) मैदा तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
एगलेस चॉकलेट चिप्स कुकीज बनाने में लगभग 1.5 से 2 घंटे तैयारी का समय और 1.5 से 2 घंटे पकाने का समय लग सकता है।
यह एगलेस चॉकलेट चिप्स कुकीज रेसिपी लगभग 4 लोगों लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
एगलेस चॉकलेट चिप्स कुकीज बनाने के लिए 2 कप (240 ग्राम) मैदा के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, एगलेस चॉकलेट चिप्स कुकीज को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
एगलेस चॉकलेट चिप्स कुकीज का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
एगलेस चॉकलेट चिप्स कुकीज एक लोकप्रिय बेक्स वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT