ऐसे बनाएं पाव ब्रेड
Back
माइक्रोवेव वेज,ब्रेकफास्‍ट

ऐसे बनाएं पाव ब्रेड

पाव भाजी के लिए पाव अक्‍सर ही खरीद कर लाते हैं तो इसे बनाएं घर पर आसानी से और बाजार जाने के झंझट से बचें. यहां जानें इसे बनाने का तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 250 ग्राम मैदा
  • 2 चम्मच घी या तेल
  • 2 छोटे चम्मच सूखा खमीर/यीस्‍ट
  • 2 छोटी चम्मच चीनी, आधा छोटी चम्मच नमक, आधा कप दूध

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4

- सबसे पहले दूध में सूखा खमीर/यीस्‍ट डालकर इसे अच्‍छी तरह मिला लें.
- अब इसमें चीनी डालकर 5-10 मिनट के लिए ढककर रख दें और बाद में इसमें आधा कप गुनगुना गरम पानी कर दें.
- मैदे को एक बॉउल में डालकर उसमें घी या तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं और उसमें यीस्ट वाला दूध डालकर आटा गूंथ लें.
- आटे को 5-6 मिनट तक मसल कर एकदम चिकना कर लें. आटे को तब तक गूंथे जब तक कि आटा हाथ में चिपकना बंद न हो जाए.
- अब इस आटे को एक गहरे बर्तन में रखकर किसी गरम जगह पर इसे रख दें.
- 2-3 घंटे में आटा फूल कर लगभग दोगुना हो जाएगा और फिर इसे मसल कर चिकना करें.
- आटे को 8-9 बराबर भागों में लोई काट लें.
- अब लोइयों पर हाथ से तेल लगाकर चिकना करके बेक करने के लिए, बेकिंग ट्रे पर चिकनाई लगाकर कर 1 घंटे तक ढककर रख दें.
- ओवन को 210 सेग्रे. पर गरम करें और पाव वाली बेकिंग ट्रे को ओवन में रख दें.
- अब ओवन को 200 सेग्रे. पर 20 मिनट के लिये सेट कर दें. 20 मिनट बाद पाव को चेक करें.
- अगर पाव के ऊपर ब्राउन क्रस्ट आ गया है तो पाव बन गए हैं, अगर पाव ऊपर से हल्के ब्राउन लग रहे हैं तब आप उन्हें फिर से 5 मिनट के लिए 180 सेग्रे पर ओवन को सेट करके बेक कर लें.
- पाव के ऊपर मक्खन लगाकर चिकना कर दें ताकि इसका क्रस्ट एकदम ताजा और मुलायम बना रहे.
- पाव तैयार हैं. इसे भाजी के साथ या फिर जैम-बटर के सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (233 ratings)
4.1 avg from 233 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं पाव ब्रेड एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह बेक्‍स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes