बकरीद स्पेशल: ये है चिकन कीमा पराठा बनाने का सही तरीका
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

बकरीद स्पेशल: ये है चिकन कीमा पराठा बनाने का सही तरीका

नॉन-वेज में अंडा पराठा तो आपने कई बार बनाया होगा, पर क्या कभी ट्राई किया है चिकन कीमा पराठा बनाने की? यह खाने में बेहद लजीज लगता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • चिकन कीमा 500 ग्राम, आधा कप दही, दो प्‍याज (टुकड़ों में कटा हुआ), एक बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्‍ट, दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • स्वादानुसार नमक, एक बड़ा चम्मच हल्‍दी पाउडर, आधा बड़ा चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर, एक बड़ा चम्‍मच जीरा पाउडर, दो बड़ा चम्‍मच धनिया पाउडर, एक बड़ा चम्मच गरम मसाला पाउडर, पानी जरूरत के अनुसार, पांच कटोरी आटा, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले कीमा को धोकर दही, हल्‍दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक से मैरिनेट कर आधे घंटे के लिए रख दें.
- आधे घंटे के बाद मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करें.
- तेल के गरम होते ही प्‍याज डालकर भूनें.
- प्याज के हल्का भुनते ही इसमें अदरक-लहसुन पेस्‍ट, हरी मिर्च , जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालें.
- इसके बाद पैन में मैरीनेट किया हुआ चिकन कीमा डालकर कड़छी से चलाते हुए 10 मिनट तक पकाएं.
- तय समय के बाद गरम मसाला और पानी डालकर तब तक पकाएं जब तक कीमा का पानी सूख नहीं जाता.
- पानी के सुखते ही आंच बंद कर दें.
- अब आटे में नमक और पानी डालकर आटा गूंद ले और 20 मिनट ढककर रखने के बाद इसकी लोइयां तोड़ लें.
- एक लोई को रोटी के आकार का बेलें. फिर इसके बीच में 1 बड़ा चम्मच चम्‍मच कीमा का रखें और फिर इसे बंद कर हल्के हाथ ले बेल लें.
- मीडियम आंच में तवा रखें और इसमें पराठे को तेल लगाकर सेंक लें. इसी तरीके से सारी लोइयों के पराठे बना लें.
- तैयार है चिकन कीमा पराठा. हरी चटनी, प्याज के लच्छे और दही के साथ सर्व करें..
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (4 ratings)
3.8 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बकरीद स्पेशल: ये है चिकन कीमा पराठा बनाने का सही तरीका एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे चिकन कीमा 500 ग्राम, आधा कप दही, दो प्‍याज (टुकड़ों में कटा हुआ), एक बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्‍ट, दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes