चिकन कोफ्ता करी रेसिपी
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

चिकन कोफ्ता करी रेसिपी

चिकन कोफ्ता करी में चिकन को मिक्सी में पीस लिया जाता है फिर इसमें जरूरी चीजें मिलाकर कोफ्ते बनाए जाते हैं. इसके प्याज, टमाटर और कई तरह के मासालों को मिलाकर तैयार की जाती है इसकी ग्रेवी. इसके बाद कोफ्त

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 500 ग्राम बोनलेस चिकन
  • 1/2 कप टमाटर प्यूरी
  • 1 टेबलस्पून अदरक- लहसुन पेस्ट
  • 1/2 टीस्पून जीरा पाउडर
  • 1 टीस्पून गर्म मसाला पाउडर
  • 1/4 कप तेल ग्रेवी के लिए, चुटकीभर मरीच पाउडर
  • 1/2 कप दही
  • 3 प्याज बारीक कटे हुए
  • 1/2 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, मुट्ठीभर धनियापत्ती, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- चिकन कोफ्ता करी बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को मिक्सी में पीस लें.
- अब चिकन पर चुटकियों से नमक और काली मिर्च मिला लें.
- इसके बाद धीमी आंच पर कड़ाही में तेल गर्म करें.
- तेल के गर्म होने पर अदरक लहसुन पेस्ट डालें और 2-3 बार चलाते हुए भूनें.
- अब प्याज डालकर 4-5 मिनट तक धीमी आंच पर भूनते हुए पकाएं.
- तय समय के बाद टमाटर प्यूरी डालें और अच्छे से मिला लें.
- फिर धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और गर्म मसाला डालकर 3 से 4 मिनट तक अच्छे से भूनते हुए पका लें.
- अब 1 टेबलस्पून भुना हुआ मसाला निकालकर चिकन पेस्ट में डालें.
- इसके बाद कड़ाही में दही डालकर धीमी आंच पर पकने दें.
- कुछ समय बाद 1 से 11/2 कप पानी डालें और ढककर धीमी आंच पर पकाएं.
- जब तक चिकन पेस्ट की लोइयां बना लें.
- इसके बाद एक कड़ाही में तेल गर्म कर लें और तैयार लोई को सुनहरा होने तक तल लें.
- अब फ्राई चिकन लोई को तैयार ग्रेवी में डालकर 10-12 मिनट तक धीमी आंच पर ढंककर पकाएं.
- तैयार है चिकन कोफ्ता करी. इस पर धनियापत्ती डालकर एक कटोरी में निकाल लें और रोटी या चावल के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (4 ratings)
4 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चिकन कोफ्ता करी रेसिपी एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम बोनलेस चिकन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes