बच्चों को बहुत पसंद आएगा ये चिकन पास्ता इन व्हाइट सॉस
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

बच्चों को बहुत पसंद आएगा ये चिकन पास्ता इन व्हाइट सॉस

शाम के स्नैक्स में बच्चों को अगर उनका मनपसंद का खाना मिल जाए तो उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहता है. पास्ता कई तरह के बनते हैं. मगर व्हाइट सॉस पास्ता की बात ही कुछ ओर है. यह बच्चे से लेकर बड़ों तक सभी

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप पास्ता (उबला हुआ)
  • 1 कप चिकन पीस (उबले हुए)
  • 2 टेबलस्पून मैदा
  • 2 कप दूध
  • 2 टेबलस्पून बटर, डेढ़ चम्मच ड्राइड हर्बस
  • 1/2 कप चीज (कद्दूकस किया हुआ)
  • 2 टीस्पून लहसुन (बारीक कटा  हुआ)
  • 1/4 कप ग्रीन शिमला मिर्च  (पतले स्लाइस में कटी हुई)
  • 1/4 पीली शिमला मिर्च  (पतले स्लाइस में कटी हुई)
  • 1/4 लाला शिमला मिर्च  (पतले स्लाइस में कटी हुई)
  • 1/4 कप ब्रोकोली (कटी हुई)
  • 1 टीस्पून चीली फ्लेक्स
  • 1/2 टीस्पून काली मिर्च, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक बाउल में दूध, मैदा और नमक डालकर अच्छे से घोलकर एक मिश्रण तैयार कर लें और इसे साइड में रख दें.
- अब एक नॉन स्टिक पैन में बटर डालकर गर्म करें.
- फिर इसमें लहसुन डालें और कुछ देर तक भूनें.
- अब इसमें तीनों तरह की शिमला मिर्च और चिकन पीसेस डालकर मध्यम आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं.
- फिर इसमें ब्रोकोली डालकर कुछ देर तक और पकाएं.
- अब इसमें  तैयार मिश्रण डालें साथ ही इसमें चीली फ्लेक्स, मिक्सड हर्बस, चीज, नमक डालकर अच्छे से मिलाकर 2-3 मिनट तक पकाएं.
- अब इसमें उबला हुआ पास्ता मिलाएं और मध्यम आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं.
- तैयार है चिकन पास्ता इन व्हाइट सॉस. सर्विंग प्लेट में निकालकर ऊपर से काली मिर्च  छिड़ककर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बच्चों को बहुत पसंद आएगा ये चिकन पास्ता इन व्हाइट सॉस एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप पास्ता (उबला हुआ) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes