ये है ऑमलेट बनाने का सही तरीका
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

ये है ऑमलेट बनाने का सही तरीका

ऑमलेट बनाना वैसे कोई मुश्किल काम तो नहीं है, लेकिन इसे फूला हुआ और मुलायम बनाने के लिए कुछ खास ट्रिक होती हैं. अगर आप भी पहली बार ऑमलेट बनाने जा रहे हैं तो यह तरीका आपके लिए बेस्ट हो सकता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 अंडे
  • 1 प्याज (बारीक कटी)
  • 1 टीस्पून हरा धनिया (बारीक कटा)
  • 2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी), नमक स्वादानुसारतेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले एक कटोरे में प्याज, हरी मिर्च औध धनियापत्ती डालकर मिला लें.
- अब इसमें अंडा फोड़कर अच्छे से फेट लें.
- इसके बाद इसमें नमक डालें और फिर से अच्छी तरह फेंट लें. आप जितना अच्छा फेटेंगे आपका आमलेट उतना ही अच्छा बनेगा.
- अब आंच पर पैन रखें और इसमें एक चम्मच तेल डालकर गरम होने दें.
- जब तेल गरम हो जाए तो इसमें अंडे वाला आधा मिश्रण डालकर तवे पर फैला दें.
- 5 मिनट तक धीमी आंच पर अच्छे से पकने दें. एक साइड से अच्छी तरह पकने के बाद पलटकर उसे पलटकर दूसरी साइड को पकने दें.
- ऑमलेट तैयार है. इसे ब्रेड के साथ या फिर ऐसे ही खाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (52 ratings)
4 avg from 52 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ये है ऑमलेट बनाने का सही तरीका एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 2 अंडे और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes