नॉन वेज स्नैक्स में बनाएं चीज चिकन कबाब
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

नॉन वेज स्नैक्स में बनाएं चीज चिकन कबाब

आपने कई तरह के कबाब खाए होंगे जैसे टुंडे कबाब, शामी कबाब आदि, लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं चीज चिकन कबाब कैसे बनते हैं, जो खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 6-7 चिकन थाई पीस कटे हुए
  • 1/2 कप चीज कद्दूकस किया हुआ
  • 2 कप योगर्ट
  • 1 कप तिल
  • 1 1/2 टी-स्पून लहसुन का पेस्ट
  • 1 टी-स्पून अदरक का पेस्ट
  • 1/2 टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 टी-स्पून भुना हुआ बेसन
  • 1/2 टी-स्पून इलायची पाउडर
  • 1/2 टी-स्पून काला नमक
  • 1 टेबल-स्पून तेल, एक चुटकी जावित्री पाउडर, एक चुटकी जायफल पाउडर, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक बर्तन में लहसुन का पेस्ट, अदरक का पेस्ट, और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें.
- अब चिकन पीस डालकर मेरिनेट करके 20-30 मिनट के लिए अलग रख दें.
- इसके बाद एक कटोरे में चीज और योगर्ट मिलाकर कुछ देर के लिए अलग रखें.
- इस मिश्रण में बेसन, इलायची पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जावित्री पाउडर, काला नमक, तेल और जायफल पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें.
- अब मेरिनेट किए हुए चिकन पीस मिश्रण में अच्छी तरह से कोट कर दें.
- कोटेड चिकन पीस को सीक में लगाएं.
- बेकिंग ट्रे में रखकर माइक्रोवेव में इसे लगभग 25-30 मिनट ग्रिल करें.
- तय समय के बाद इसे माइक्रोवेव से निकालकर प्लेट में रखें.
- तैयार है चीज चिकन कबाब. इन्हें तिल में रोल करके सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (1 ratings)
5 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नॉन वेज स्नैक्स में बनाएं चीज चिकन कबाब एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 6-7 चिकन थाई पीस कटे हुए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes