ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- 6 पीस बोनलेस चिकन
- 2 प्याज कटी हुई
- 2 टमाटर कटा हुआ
- 1 तेज पत्ता
- 2 हरी इलायची
- 1 काली इलायची
- 1 टुकड़ा दालचीनी
- 1 हरी मिर्च कटी हुई
- 1 कप पानी
- 1/2 टीस्पून नींबू का रस
- 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 टीस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1/2 टेबलस्पून दही
- 1 टीस्पून धनिया पाउडर
- 1 1/2 टीस्पून कसूरी मेथी, तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार
विधि
- अब नींबू का रस, लाल मिर्च पाउडर, नमक और अदरक-लहसुन के पेस्ट से चिकन को मैरिनेट कर 30 मिनट के लिए अलग रख दें.
- अब एक बर्तन में दही, नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से फेंट लें.
- मीडियम आंच पर एक पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
- तेल के गर्म होते ही प्याज डालकर भून लें.
- प्याज के भुन जाने के बाद इसे ठंडा कर ग्राइंडर जार में पेस्ट बना लें.
- अब उसी पैन में थोड़ा और तेल गर्म करने के लिए रख दें.
- तेल के गर्म होते ही मैरिनेटेड चिकन डालकर गोल्डन ब्राउन तक होने तक भून लें.
- चिकन के भुन जाने के बाद इसे प्लेट में उतार कर रख लें.
- उसी पैन में अब दोबारा तेल डालकर गर्म करें.
- गर्म तेल में तेज पत्ता, हरी इलायची, काली इलायची, दालचीनी डालकर हल्का भून लें.
- इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का भूने.
- इसके बाद टमाटर, कसूरी मेथी और दही डालकर चलाते हुए पका लें.
- इसमें प्याज का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें और 2 मिनट भून लें.
- ग्रेवी के तैयार हो जाने के बाद भुना हुआ चिकन डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
- इसमें हरी मिर्च और पानी डालकर मिला लें और 2 मिनट तक ढककर पकने दें.
- तय समय के बाद थोड़ी सी कसूरी मेथी डालकर कुछ देर और पका लें.
- चिकन के पूरी तरह से पक जाने के बाद गैस बंद कर दें.
- तैयार है स्वादिष्ट मेथी चिकन. रोटी के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
ऐसे बनाइए मेथी चिकन मसाला एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 6 पीस बोनलेस चिकन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
ऐसे बनाइए मेथी चिकन मसाला बनाने के लिए सबसे पहले 6 पीस बोनलेस चिकन तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
ऐसे बनाइए मेथी चिकन मसाला बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह ऐसे बनाइए मेथी चिकन मसाला रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
ऐसे बनाइए मेथी चिकन मसाला बनाने के लिए 6 पीस बोनलेस चिकन के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, ऐसे बनाइए मेथी चिकन मसाला को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
ऐसे बनाइए मेथी चिकन मसाला का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
ऐसे बनाइए मेथी चिकन मसाला एक लोकप्रिय इंडियन नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT