घर पर ऐसे बनाइए मटन काठी रोल
Back
नॉन वेज नॉन-वेज,पार्टी

घर पर ऐसे बनाइए मटन काठी रोल

मटन काठी रोल एक ऐसा स्ट्रीट फूड है जिसे बहुत पसंद किया जाता है. मार्केट में कई जगह स्टॉल्स पर आपको कई तरह के स्वादिष्ट रोल खाने को मिल जाते हैं. लेकिन आज हम आपको बताएंगे वो तरीका जिससे आप घर पर ही बना

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 रुमाली रोटी
  • 2 अंडों का सफेद भाग
  • 2 टीस्पून हरा धनिया (बारीक कटा हुआ ), तेल जरूरत के अनुसार, स्ट्फिंग के लिए:
  • 150 ग्राम मिंस्ड मटन
  • 2 प्याज ( टुकड़ों में कटा हुआ )
  • 1 हरी मिर्च (टुकड़ों में कटी हुई)
  • 2 टीस्पून हरा धनिया
  • 2 टेबलस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
  • 1 शिमला मिर्च (लंबी-पतली कटी हुई)
  • 1 प्याज पतले स्लाइस में कटा हुआ, चुटकीभर हल्दी पाउडर, नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
रोल बनाने के लिए:
- मीडियम आंच पर एक नॉनस्टिक पैन में तेल गर्म कर लें.
- दूसरी ओर एक बर्तन में अंडे का सफेद भाग और धनियापत्ती मिलाकर अच्छे से फेंट लें .
- अब तैयार मिश्रण को पैन में डालें और इसके उपर रुमाली रोटी रखकर दोनों तरफ से सेंक लें.

स्ट्फिंग बनाने के लिए:
- सबसे पहले मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गर्म करें .
- तेल के गर्म होते ही इसमें प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट, टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और हरी मिर्च डालें.
- अब इसमें मिंस्ड मटन, प्याज और शिमला मिर्च डालें.
- तेज आंच पर 4-5 मिनट तक पकाने के बाद इसमें हरा धनिया डालें.
- मटन का मिश्रण और प्याज के लच्छे को रुमाली रोटी को बीच में बराबर मात्रा में रखकर रोल कर दें.
- तैयार है मटन काठी रोल. पुदीने की चटनी और सलाद के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.3 (4 ratings)
3.3 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

घर पर ऐसे बनाइए मटन काठी रोल एक लोकप्रिय नॉन-वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे 2 रुमाली रोटी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes