पंजाबी स्टाइल में बनाइए लेमन चिकन
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

पंजाबी स्टाइल में बनाइए लेमन चिकन

चिकन लवर्स को लेमन चिकन का स्वाद बहुत भाएगा. हल्के मसाले में बना ये चिकन बहुत ही लजीज होता है. इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 पीस बोनलेस चिकन ब्रेस्‍ट
  • 2 टीस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून हल्‍दी पाउडर
  • 2 टीस्पून जीरा पाउडर
  • 1 टीस्पून गरम मसाला पाउडर
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 2 टीस्पून नींबू का रस, नमक स्‍वादानुसार
  • 1 कप दही, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- चिकन के पीस को हल्‍दी और नमक मिलाकर एक साथ मैरीनेट कर लें.
- पैन में तेल गरम करके चिकन के टुकड़ों को फ्राई करें. इसे गोल्‍डन ब्राउन होने तक पकाएं.
- अब इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट मिलाएं. धीमी आंच पर चिकन को पकाएं.
- थोड़ा पकने पर उसमें सभी सूखे मसाले डालकर चलाएं.
- जब मसाले तेल छोड़ने लगे तो उसमें नींबू का रस डालकर अच्‍छी तरह से चलाएं.
- इसके बाद एक कटोरे में दही फेंट लें. दही को पैन में डाल कर चिकन के साथ मिक्‍स कर लें. फिर कुछ देर पकाते रहें.
- चिकन मुलायम होने पर आंच बंद कर दें.
- तैयार है लेमन चिकन.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.8 (4 ratings)
4.8 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पंजाबी स्टाइल में बनाइए लेमन चिकन एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 2 पीस बोनलेस चिकन ब्रेस्‍ट और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes