जिंजर सेटिड स्‍टीम्‍ड फिश
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

जिंजर सेटिड स्‍टीम्‍ड फिश

स्टीम नॉनवेज अगर बहुत पसंद है तो फिश की ये रेसिपी ट्राई करें. स्टीम फिश का जिंजर फ्लेवर आपको हटकर लगेगा.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • रिवर सोल (एक प्रकार की मछली): 600 ग्राम, कटा हुआ अदरक: 50 ग्राम, नींबू का रस: एक नींबू का, व्हाइट वाइन: 25 मिली, नमक: स्वादानुसार, सफेद मिर्च: आधा चम्मच, एस्पारेगस: 500 ग्राम, ब्रॉकली: 100 ग्राम, पकचोई: 150 ग्राम, बालसैमिक विनेगर: 30 मिली

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
मछली को कटे हुए अदरक, नींबू के रस, व्हाइट वाइन, स्वादानुसार नमक और सफेद मिर्च के साथ दो घंटे के लिए मिलाकर रख दें.
बालसैमिक विनेगर को धीमी आंच पर कढ़ाही में तब तक पकाएं जब तक यह गाढ़ा न हो जाए. इसे निकालें और एक ओर रख दें. एस्पारेगस, ब्रॉकली पकचोई को गर्म पानी में उबालें और अलग रख दें. मसाला लगी मछली को 5-7 मिनट के लिए स्टीमर में भाप दें. निकालें और अलग रख दें.
प्लेट में ब्रॉकली को बीचोंबीच रख दें और इस पर भाप में पकी मछली को रख दें. मछली के टुकड़े पर पकचोई को रखें और इसके बाद मछली के अन्य टुकड़ों को रख दें. एस्पारेगस को मछली पर रखें. इस पर बालसैमिक विनेगर को छिड़क कर परोसें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (15 ratings)
3.7 avg from 15 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

जिंजर सेटिड स्‍टीम्‍ड फिश एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे रिवर सोल (एक प्रकार की मछली): 600 ग्राम, कटा हुआ अदरक: 50 ग्राम, नींबू का रस: एक नींबू का, व्हाइट वाइन: 25 मिली, नमक: स्वादानुसार, सफेद मिर्च: आधा चम्मच, एस्पारेगस: 500 ग्राम, ब्रॉकली: 100 ग्राम, पकचोई: 150 ग्राम, बालसैमिक विनेगर: 30 मिली और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes