ये है चुकंदर का अचार, खाने में डाल देगा जान

ये है चुकंदर का अचार, खाने में डाल देगा जान

चुकंदर का सलाद या चुकंदर का जूस के बारे में तो सभी जानते ही हैं पर क्या कभी आपने चखा है इसका अचार. खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है. 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 3-4 चुकंदर, लहसुन की 20-25 कलियां  
  • 10-15 करी पत्ते, एक छोटा टुकड़ा अदरक
  • 5-10 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 टेबलस्पून हल्दी
  • 1 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 2  टेबलस्पून मेथी दाना  पाउडर
  • 2 टेबलस्पून सफेद सिरका
  • 1 टेबलस्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 2 टेबलस्पून नमक
  • 1 टेबलस्पून  राई
  • 1/2 टेबलस्पून हींग
  • 4  टेबलस्पून अमचूर  पाउडर
  • 2  टेबलस्पून अचारी मसाला, सरसों का तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
- सबसे पहले चुकंदर को अच्छे से धोकर छोटे -छोटे टुकड़ों में काटकर धूप में सुखा दें.
- मीडियम आंच में एक पैन में सरसों का तेल डालकर गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही राई, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, करी पत्ते, हल्दी ,लाल मिर्च पावडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर भूनें.
- मसाले के भुनते ही इसमें चुकंदर डालकर अच्छे से मिलाएं.
- नमक, अमचूर पाउडर, अचारी मसाला, मेथी दाना  पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें और 10 मिनट के लिए ढककर पकाएं. बीच-बीच में जरूर चलाते रहें.  
- तय समय के बाद आंच बंद कर दें और अचार को ठंडा होने के लिए रख दें.
- ठंडा होने के बाद इसे एक बोतल में भरकर 2-3 दिन तक धूप में रखें.
- तैयार है चुकंदर का अचार.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ये है चुकंदर का अचार, खाने में डाल देगा जान एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3-4 चुकंदर, लहसुन की 20-25 कलियां   और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes