ऐसे बनाइए बेर का खट्टा मीठा स्वादिष्ट अचार

ऐसे बनाइए बेर का खट्टा मीठा स्वादिष्ट अचार

बेर का सीजन आ चुका है. ऐसे में इसका अचार और इसकी चटनी बनाना तो बनता है. बता दें कि इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • बेर 250 ग्राम, एक छोटा कटोरी गुड़, एक छोटा चम्मच इमली का गुदा, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच सौंफ, एक छोटा चम्मच जीरा, आधा छोटा चम्मच मेथी, नमक स्वादानुसार, एक कप पानी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
- सबसे पहले मीडियम आंच पर एक तवे पर सौंफ, जीरा और मेथी को सूखा भून लें.
- भीनी खुशबू आते ही आंच बंद कर इन्हें ठंडा होने रख दें.
- मसालों के ठंडा होते ही इन्हें दरदरा पीसकर तैयार कर लें.
- अब सारे बेर को अच्छी तरह से धोकर सुखा लें.
- अब हर एक बेर पर चाकू से एक चीरा लगाएं.
- मीडियम आंच में एक पैन में इमली का गूदा एक कप पानी में घोलकर पकाएं.
- इसमें गुड़ भी डाल दें.
- जब गुड़ का पेस्ट गाढ़ा होने लगे और बेर के साथ अच्छे से चिपक जाए तो आंच धीमी कर पकाएं और 1-2 मिनट बाद आंच बंद कर दें.
- तैयार मसाला पाउडर, नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं.
- तैयार है बेर का खट्टा-मीठा अचार.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (7 ratings)
4.1 avg from 7 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए बेर का खट्टा मीठा स्वादिष्ट अचार एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे बेर 250 ग्राम, एक छोटा कटोरी गुड़, एक छोटा चम्मच इमली का गुदा, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच सौंफ, एक छोटा चम्मच जीरा, आधा छोटा चम्मच मेथी, नमक स्वादानुसार, एक कप पानी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes