माइक्रोवेव में इस तरह से बनाएं आंवले का अचार

माइक्रोवेव में इस तरह से बनाएं आंवले का अचार

आंवले का अचार अक्सर पकाकर ही बनाया जाता है. इसमें समय भी ज्यादा लगता है साथ ही गैस की भी खपत होती है. ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं आंवले का अचार जिसे माइक्रोवेव में बनाया गया है. इससे टाइम भी कम लगेगा

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 10 servings

  • 250 ग्राम आंवला
  • 1 टीस्पून राई
  • 1 टीस्पून मेथी के बीज
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 2 टेबलस्पून सरसों का तेल, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 8 - 10
- माइक्रोवेव में आंवले का अचार बनाने के लिए सबसे पहले माइक्रोवेव सेफ कटोरे में राई और मेथी के बीज डालकर 30 सेकेंड्स के लिए बेक कर लें.
- अब ग्राइंडर जार में इन्हें डालकर पाउडर बना लें.
- इसके बाद आंवले को पानी से धोकर काट लें.
- इन्हें एक बर्तन में डाल दें और नमक डालकर मिला लें.
- अब आंवला को माइक्रोवेव में 30 सेकेंड्स के लिए बेक कर लें.
- तय समय के बाद आंवलों को निकाल कर नमक, लाल मिर्च पाउडर और पिसा हुआ मसाला डालकर मिक्स कर लें.
- अब मिक्स करे हुए आंवला को माइक्रोवेव में डालकर 1 मिनट तक दोबारा (आंवला के नरम होने तक) बेक कर लें.
- तैयार है आंवले का अचार. इसे किसी कंटेनर में भरकर रख दें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.7 (6 ratings)
4.7 avg from 6 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

माइक्रोवेव में इस तरह से बनाएं आंवले का अचार एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम आंवला और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes