करवा चौथ पे ऐसे बनाइए गोभी आलू की भुजिया

करवा चौथ पे ऐसे बनाइए गोभी आलू की भुजिया

अगर आपको फूलगोभी खाना पसंद है तो अब बनाएं इसकी लाजवाब भुजिया आलू के साथ. यकीन मानिए यह सबको बहुत पसंद आएगी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 फूलगोभी (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 1 आलू (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 2 प्याज बारीक कटा हुआ
  • 6 कलियां लहसुन की कद्दूकस की हुई
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, आधा छोटा चम्मच राई
  • 1 चम्मच हल्दी
  • 1 च्म्मच जीरा पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच गरम मसाला, तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही राई डालें.
- जैसे ही राई चटकने लगे प्याज, कद्दूकस किया हुआ लहसुन और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक कड़छी से चलाते हुए भूनें.
- प्याज और लहसुन के गोल्डन ब्राउन होते ही फूलगोभी और आलू के टुकड़े डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
- अब हल्दी, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और गरम मसाला डालकर 10 मिनट तक ढककर पकाएं.
- तय समय के बाद आंच बंद कर दें. आलू-गोभी की भुजिया तैयार है. पराठे या पूरी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.3 (20 ratings)
3.3 avg from 20 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

करवा चौथ पे ऐसे बनाइए गोभी आलू की भुजिया एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 फूलगोभी (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes