लंच स्पेशल में बनाएं आलू कोरमा
आमतौर पर आलू की सब्जी खाना हर कोई बहुत पसंद करता है. इसे एक नहीं बल्कि कई अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है. उन्हीं में से एक है आलू कोरमा.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- कोरमा मसाले के लिए
- 7 से 8 सूखी लाल मिर्च, डेढ़ बड़ा चम्मच साबुत धनिया
- 2 छोटा चम्मच राई, आधा छोटा चम्मच जीरा, सब्जी बनाने के लिए
- 3 आलू टुकड़ों में कटे हुए
- 2 बड़ा चम्मच तेल
- 2 लौंग
- 2 हरी इलायची
- 1 दालचीनी
- 1 प्याज बारीक कटा हुई
- 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 4 बड़ा चम्मच दही
- 200 मि.ली. कोकोनट मिल्क
- 8 से 10 काजू
- 1 से डेढ़ कप पानी, नमक स्वादानुसार
विधि
- पैन के गर्म होते ही कोरमा मसाले की सभी सामग्रियों को हल्का भून लें और आंच बंद कर दें.
- मसालों के ठंडा होते ही मिक्सर जार में डालकर सूखा पीस लें.
- धीमी आंच में एक प्रेशर कूकर में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते ही कूकर में लौंग, इलायची, दालचीनी डालकर भूनें.
- हल्की सी खुशबू आते ही प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और सुनहरा होने तक भूनें.
- अब कूकर में आलू के टुकड़े डालें, साथ ही कोरमा मसाला, दही, नमक और पानी डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लें.
- कूकर का ढक्कन बंद कर आलू को 2 से 3 सीटी में पकाएं और आंच बंद कर दें.
- सीटी निकल जाने के बाद ढक्कन खोलकर कोकोनट मिल्क, काजू मिलाएं और ग्रेवी को गाढ़ा होने तक पकाएं.
- तय समय के बाद आंच बंद कर दें. आलू कोरमा तैयार है. धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लंच स्पेशल में बनाएं आलू कोरमा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे कोरमा मसाले के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
लंच स्पेशल में बनाएं आलू कोरमा बनाने के लिए सबसे पहले कोरमा मसाले के लिए तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
लंच स्पेशल में बनाएं आलू कोरमा बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह लंच स्पेशल में बनाएं आलू कोरमा रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
लंच स्पेशल में बनाएं आलू कोरमा बनाने के लिए कोरमा मसाले के लिए के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, लंच स्पेशल में बनाएं आलू कोरमा को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
लंच स्पेशल में बनाएं आलू कोरमा का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
लंच स्पेशल में बनाएं आलू कोरमा एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT