फ्राइड आलू-मटर

फ्राइड आलू-मटर

आसानी से बनने वाली आलू-मटर की यह सब्जी खासतौर पर पूरी और परांठे के साथ बहुत लजीज लगती है...तो रेसिपी जानकर जल्दी से बनाएं इसे

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • एक आलू, एक कप मटर के दाने, लहसुन की 4 से 5 कलियां, अदरक का एक इंच टुकड़ा
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच अमचूर पाउडर (चाहें तो), एक चुटकी हींग, आधा छोटा चम्मच जीरा
  • स्वादानुसार नमक, तेल

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले आलू छीलकर धोएं और उसे पतला-पतला काट लें. मटर के दाने पानी से धोकर साफ कर लें.
- लहसुन छीलकर बारीक काट लें. अदरक छीलकर कद्दूकस कर लें.
- अब गैस पर एक पैन में तेल गर्म करें और गर्म तेल में जीरा डालकर फ्राई कर लें.
- जीरा चटकने लगे तो तेल में हींग, हरी मिर्च, लहसुन और अदरक डालकर मध्यम आंच पर 1 मिनट तक भूनें.
- इसके बाद पैन में आलू और मटर डालकर एक बड़े चम्मच से चलाते हुए मध्यम आंच पर 2 मिनट तक फ्राई करें.
- फिर आलू-मटर में धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें. उसके बाद पैन को एक ढक्कन से ढक कर धीमी आंच पर सब्जी पकाएं.
- जब मटर और आलू पककर नर्म हो जाएं, तब पैन से ढक्कन हटाएं और बड़े चम्मच से सब्जी चलाकर एक मिनट बाद गैस बंद कर दें.
- लीजिए तैयार है गर्मागर्म आलू-मटर फ्राइड सब्जी. इसे पूरी, परांठा या खाने में सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (499 ratings)
4.3 avg from 499 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

फ्राइड आलू-मटर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक आलू, एक कप मटर के दाने, लहसुन की 4 से 5 कलियां, अदरक का एक इंच टुकड़ा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes