लंच में बनाएं चौलाई का साग

लंच में बनाएं चौलाई का साग

अगर साग में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो आज ही घर पर बनाएं. जानें कैसे बनता है इसका साग.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 250 ग्राम चौलाई की भाजी
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटी चम्मच राई
  • 1 चुटकी हींग
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, नमक स्वादानुसार, अदरक का पेस्ट
  • 2 टमाटर (कद्दूकस किए हुए)
  • 2 प्याज (कद्दूकस की हुई)
  • 4-5 कलियां लहसुन
  • 1 छोटी चम्मच हल्दी
  • 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च
  • 1 छोटी चम्मच जीरा
  • 2 बड़े चम्मच तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले चौलाई की भाजी को धोकर बारीक काट लें.
- कड़ाही में तेल डालकर हल्की आंच पर गरम करने को रखें.
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा और राई डाल लें.
-  जब जीरा हल्का ब्राउन होने पर एक चुटकी हींग, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, कद्दूकस किया हुआ प्याज डाल लें.
- 5 मिनट तक भूनने के बाद इसमें कद्दूकस किए टमाटर, लाल मिर्च और हल्दी डालकर पकाएं.
- अब इसमें लहसुन की कलियां डाल लें. साथ ही स्वादानुसार नमक और सूखे मसाले डालकर अच्छे से पकने दें.
- जब मसाले अच्छे से पक जाएं तो बारीक कटी चौलाई की भाजी डालकर मिक्स कर लें.
- 10 से 15 मिनट तक पकाएं.
- रोटी या पराठे के साथ गरमागरम चौलाई का साग सर्व करें.


Photo:ezpzcooking.com
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (12 ratings)
4.5 avg from 12 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच में बनाएं चौलाई का साग एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम चौलाई की भाजी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes