सेहत से भरपूर है कोकोनट टोफू कीमा

सेहत से भरपूर है कोकोनट टोफू कीमा

हेल्थ कॉन्शस हैं और पनीर पसंद नहीं करते हैं तो टोफू की यह लजीज कीमा करी सिर्फ और सिर्फ आपके लिए ही है...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4 कलियां लहसुन की कद्दूकस की हुई
  • 1 प्याज कद्दूकस किया हुआ
  • 450 ग्राम कोकोनट मिल्क
  • 400 ग्राम टोफू
  • 1 बड़ा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच करी पाउडर, डेढ़ छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
  • 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 6 कप छोटा टोमैटो सॅास/प्यूरी, डेढ़ कप फ्रोजन मटर, डेढ़ कप बारीक कटा हुआ गाजर
  • 1 छोटा चम्मच नमक/स्वादानुसार, एक चौथाई चम्मच तेल

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- मीडियम आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- अब पैन में लहसुन, प्याज डालकर इन्हें हल्का फ्राई कर लें.
- प्याज और लहसुन जब थोड़े सॅाफ्ट हो जाएं तब इसमें टोफू डालकर 10 मिनट तक पकाएं. इसे बीच-बीच में कड़छी से चलाते रहें.
- तय समय के बाद इसमें कोकोनट मिल्क, जीरा पाउडर, करी पाउडर, अदरक, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें.
- अब इसमें टोमैटो सॅास, मटर और गाजर डालें और ढककर 30 मिनट तक धीमी आंच में पकाएं.
- तय समय बाद आंच बंद कर दें और कोकोनट टोफू कीमा को चावल के साथ खाएं-खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.7 (3 ratings)
4.7 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सेहत से भरपूर है कोकोनट टोफू कीमा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4 कलियां लहसुन की कद्दूकस की हुई और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes