मिनटों में बनाइए गाजर आलू की स्पेशल सब्जी
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

मिनटों में बनाइए गाजर आलू की स्पेशल सब्जी

ठंड में गाजर आलू की सब्जी बहुत खाई जाती है और इसके स्वाद का वाकई कोई जवाब नहीं है. यह कम सामग्री में मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 250 ग्राम गाजर (टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 3 आलू (टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 2 हरी मिर्च (बारीक कटा हुआ)
  • 1/2 टीस्पून जीरा
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 2 टेबलस्पून धनिया पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मीडियम आंच पे एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही जीरा और हरी मिर्च डालकर भूनें.
- जैसे ही जीरा चटकने लगे गाजर, आलू डाल दें.
- अब लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर सब्जी को ढककर पकाएं.
- 5 मिनट बाद ढक्कन हटाकर सब्जी को एक बार चला दें.
- 15 मिनट में सब्जी तैयार हो जाएगी फिर आंच बंद कर दें.
- तैयार है गाजर आलू की स्पेशल सब्जी. गरमागरम रोटी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (1 ratings)
5 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मिनटों में बनाइए गाजर आलू की स्पेशल सब्जी एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम गाजर (टुकड़ों में कटा हुआ) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes