आलू-गाजर का साग
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

आलू-गाजर का साग

लंच में कुछ हल्का बनाने की सोच रहे हैं तो बनाएं आलू-गाजर की सब्जी जिसे सिर्फ 20 मिनट में बनाया जा सकता है. यहां जानें इसकी फटाफट रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप गाजर, उबली और कटी हुई
  • 2 कप आलू, उबली और कटी हुई
  • 1 कप मटर, उबले हुए
  • 1.5 चम्मच तेल
  • 1 चम्मच जीरा
  • 2 हरी मिर्च, कटी हुई
  • 1 टुकड़ा अदरक, कटी हुई
  • 1/2 चम्मच अमचूर पाउडर
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • 2 चम्मच कटा हरा धनिया, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4

- सबसे पहले एक चम्मच तेल को पैन में गर्म करें और फिर उसमें जीरा डालकर चटखने दें.
- अब उसमें हरी मिर्च और अदरक डालकर चलाएं.
- अदरक लाल होने लगे तो उसमें गाजर, आलू और मटर डालकर फ्राई करें.
- जब सब्जियां फ्राई हो जाएं तो उसमें नमक, अमचूर पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- आलू-गाजर की सब्जी तैयार है. कटी हरी धनिया से सजाकर रोटी या पूरी के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (20 ratings)
4.3 avg from 20 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आलू-गाजर का साग एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 2 कप गाजर, उबली और कटी हुई और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes