किसी भी पार्टी के लिए बेस्ट है ये बादामी पनीर

किसी भी पार्टी के लिए बेस्ट है ये बादामी पनीर

आपने पनीर की कई तरह की डिशेस खाई होंगी, लेकिन क्या कभी बादामी पनीर खाया है? जी हां, यह बहुत ही स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप पनीर
  • 15-20 बादाम
  • 2 कश्मीरी लाल मिर्च, एक इंच अदरक का टुकड़ा
  • 1 प्याज कटी हुई
  • 1 टीस्पून लहसुन कटी हुई
  • 1/2 कप टमाटर प्यूरी
  • 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 टीस्पून गरम मसाला
  • 1/2 टीस्पून जीरा पाउडर
  • 2 टेबलस्पून क्रीम, एक चुटकी चीनी, तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले एक माइक्रोवेव सेफ कटोरी में पनीर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच तेल और नमक मिलाकर 1 मिनट के लिए माइक्रोवेव में गर्म कर अलग रख दें.
- अब ग्राइंडर जार में बादाम, कश्मीरी लाल मिर्च, प्याज, लहसुन, अदरक, 1/2 कप पानी डालकर पेस्ट बना लें.
- इस पेस्ट में तेल डालकर 2 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रख दें.
- 2 मिनट बाद इसमें टमाटर प्यूरी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर 2 मिनट के लिए फिर से माइक्रोवेव में पकाएं.
- इस मसाले में पनीर, क्रीम और चीनी मिक्स कर एक और बार 2 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रखें.
- तय समय के बाद माइक्रोवेव बंद कर कटोरी निकाल लें.
- तैयार है बादामी पनीर. रोटी या चावल के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (1 ratings)
5 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

किसी भी पार्टी के लिए बेस्ट है ये बादामी पनीर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप पनीर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes