लंच या डिनर में बनाएं फूलगोभी के डंठल की सब्जी

लंच या डिनर में बनाएं फूलगोभी के डंठल की सब्जी

फूलगोभी की सब्जी तो सभी बनाकर खाते हैं पर क्या आपने कभी इसकी डंठल की सब्जी का स्वाद लिया है. फूलगोभी की डंठल की सब्जी स्वादिष्ट होने के साथ पोषक तत्वों से भरपूर होती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप फूलगोभी की डंठल
  • 1 कप प्याज (कटी हुई)
  • 1 कप टमाटर (कटा हुए)
  • 1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1 हरी मिर्च
  • 1 टीस्पून जीरा
  • 1/4 हल्दी पाउडर
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1/4 टीस्पून गरम मसाला
  • 2 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले डंठल को धोकर छोटा-छोटा काट लें.
- मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
- इसमें जीरा, अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भून लें.
- अब प्याज डालकर थोड़ा भून लें.
- फिर टमाटर डालकर इनके नरम होने तक पकाएं.
- हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं.
- मसाले के तेल छोड़ने पर इसमें थोड़ा पानी डालकर एक उबाल आने तक पकाएं.
- इसके बाद फूलगोभी की डंठल डालकर 20-25 मिनट के लिए इसके अच्छी तरह से गलने तक ढककर पकाएं.
- तय समय के बाद हरा धनिया डालकर मिक्स करें और गैस बंद कर दें.
- तैयार है फूलगोभी की डंठल की सब्जी. गरमागरम रोटी के साथ सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.3 (3 ratings)
3.3 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच या डिनर में बनाएं फूलगोभी के डंठल की सब्जी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप फूलगोभी की डंठल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes