कश्‍मीरी फूल गोभी की सब्‍जी

कश्‍मीरी फूल गोभी की सब्‍जी

गोभी की सब्जी में वही अालू या मटर के साथ खाकर बोर हो गए हैं तो इसे दीजिए एक नया ट्विस्ट और बनाइए कश्मीरी स्टाइल में फूल गोभी की सब्जी. जानें इसका तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक बड़ी फूल गोभी, टुकड़ों में कटी हुई
  • 4-5 लहसुन की कलियां, छिली हुईं, एक चुटकी हींग, आधा चम्मच जीरा, दो कश्मीरी लाल मिर्च, आधा चम्मच हल्‍दी पाउडर, स्‍वादानुसार नमक, दो छोटी इलायची, एक बड़ी इलायची, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर, एक बड़ा चम्मच टमाटर की प्यूरी
  • 8-10 चम्मच तेल, एक कप पानी

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- गैस पर एक पैन में 8 चम्मच तेल गरम करें.
- इसमें फूल गोभी फ्राई करें.
- जब गोभी का रंग सुनहरा हो तो जाए तो इसे एक प्‍लेट में निकाल लें.
- अब पैन में एक बार फिर दो चम्‍मच तेल गरम करें.
- इसमें आधा चम्‍मच जीरा, लहसुन, सूखी लाल मिर्च, हरी इलायची, बड़ी इलायची डालकर फ्राई करें.
- इसमें आधा कप पानी डालें और करीब 2 मिनट तक पकाएं.
- अब आधा चम्‍मच हल्‍दी, टमाटर प्‍यूरी और थोड़ा सा पानी डालकर पकाएं.
- जब मसाला पक जाए तो इसमें एक चुटकी हींग, स्‍वादानुसार नमक और फ्राइड गोभी डालें.
- इसे करीब 5 मिनट तक पकाएं ता‍कि गोभी मसाला अच्छी तरह सोख ले.
- इसे हरे धनिए से गार्निश कर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (437 ratings)
3.9 avg from 437 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कश्‍मीरी फूल गोभी की सब्‍जी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक बड़ी फूल गोभी, टुकड़ों में कटी हुई और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes