मथुरा के डुबकी वाले आलू

मथुरा के डुबकी वाले आलू

आपने मथुरा के पेड़े खाए होंगे पर क्या चखा है डुबकी वाले आलू का स्वाद. नहीं. तो घर पर बना सकते हैं इसे. जानें क्या है डुबकी वाले आलू बनाने का तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 500 ग्राम आलू
  • 2-3 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1 चम्‍मच जीरा
  • 1 चम्‍मच सोंठ या फिर 1 इंच अदरक कद्दूकस
  • 1 कश्‍मीरी लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्‍मच हल्‍दी पाउडर
  • 1 चौथाई चम्‍मच हींग
  • 1 चम्‍मच अमचूर
  • 1 चम्मच गरम मसाला
  • 1 चौथाई कप कटी हरी धनिया
  • 2 टमाटर, बारीक कटे हुए
  • 3 कप पानी
  • 2 चम्‍मच तेल, नमक स्‍वादानुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 4 - 6
- एक कूकर में आलू को आवश्यकतानुसार पानी डालकर उबाल लें, फिर ठंडा होने के बाद छील लें.
- आलू को हल्‍का मसल कर रख लें.
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर गरम होने के लिए रखें. जब तेल गरम हो जाए तो इसमें जीरा, हरी मिर्च डालकर 5 सेकेंड तक भूनें.
- आंच बंद कर दें और एक-एक कर हल्‍दी, हींग, कश्‍मीरी लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर और अदरक डालें.
- फिर आंच जला लें. अब कड़ाही में कटे टमाटर डालकर गलने तक पकाएं. फिर 3 कप पानी डालें.
- अब इसमें आलू, अमचूर पाउडर और नमक डालकर 10 से 12 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.
- जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तब इसमें कटी हरी धनिया डालें और आंच बंद कर दें.
- मथुरा के डुबकी वाले आलू तैयार हैं. इसे पूरी या कचौड़ी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (265 ratings)
4 avg from 265 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मथुरा के डुबकी वाले आलू एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम आलू और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes