लंच में बनाएं मेथी-गोभी की मिक्स वेज सब्जी

लंच में बनाएं मेथी-गोभी की मिक्स वेज सब्जी

सर्दियों में हरी सब्जियों को डाइट में शामिल करना बहुत ही जरूरी होता है. इससे न केवल आप स्वस्थ रहते हैं बल्कि शरीर को कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं. इसलिए हम आपके लिए लाए हैं पोषक तत्वों से भरपूर मेथी-

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप मेथी
  • 1 कप पालक
  • 2 कप गोभी
  • 2 आलू
  • 1 गाजर
  • 2 प्याज
  • 2 टेबलस्पून तेल
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 टीस्पून गरम मसाला
  • 1/2 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1 टीस्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले प्याज, आलू, गोभी और गाजर को काट लें.
- तेज आंच पर एक बर्तन में पानी डालक पालक और मेथी को उबाल लें.
- दोनों के उबलने के बाद ठंडा करके इन्हें दरदरा पीस लें.
- मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
- तेल के गर्म होने पर प्याज डालकर हल्का भूनें.
- प्याज के बाद गोभी, आलू, गाजर, नमक, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर पकाएं.
- सब्जियों के आधे पक जाने के बाद पालक और मेथी डालकर कुछ देर और पका लें.
- सब्जी के पूरी तरह से पक जाने के बाद इसमें गरम मसाला डालकर मिक्स करें और गैस बंद कर दें.
- तैयार सब्जी पर हरा धनिया डालकर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (10 ratings)
3.9 avg from 10 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच में बनाएं मेथी-गोभी की मिक्स वेज सब्जी एक लोकप्रिय वेज,लंच रेसिपी है, जिसे 1 कप मेथी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes