लंच में बनाएं मेथी मटर पनीर

लंच में बनाएं मेथी मटर पनीर

आपने मटर पनीर तो कई बार खाया होगा, लेकिन अब इसमें दें एक नया ट्विस्ट और बनाएं मेथी मटर पनीर. यह बनाने में आसान और खाने में लाजवाब लगता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 250 ग्राम पनीर क्यूब्स
  • 1 कप मेथी
  • 1 कप मटर
  • 4 प्याज (कटी हुई)
  • 3 टमाटर (कटे हुए)
  • 2 हरी मिर्च (कटी हुई)
  • 1 टीस्पून गरम मसाला
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- इसमें पनीर डालकर हल्का सुनहरा होने तक फ्राई कर प्लेट में निकालकर अलग रख लें.
- उसी तेल में प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्के सुनहरे होने तक भून लें.
- फिर टमाटर, मेथी और मटर डालकर इनके नरम होने तक पकाएं.
- गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाकर मसाले के तेल छोड़ने तक पकाएं.
- अब जरूरत के अनुसार पानी डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
- तय समय के बाद इसमें पनीर डालकर 5 मिनट तक पकाएं.
- 5 मिनट के बाद हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें.
- तैयार है मेथी मटर पनीर. नान के साथ गरमागरम सर्व करें.

नोट:
आप चाहें तो पनीर बिना फ्राई करे भी डाल सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (6 ratings)
4.3 avg from 6 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच में बनाएं मेथी मटर पनीर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम पनीर क्यूब्स और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes