हैदराबादी मिर्च का सालन बनाने की आसान विधि मिलेगी यहां
आज डिनर में कुछ मसालेदार सब्जी खाने का मन है तो बनाएं मिर्च का सालन. इसके लाजवाब स्वाद को आप बार-बार खाना चाहेंगे...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 6 servings
- 250 ग्राम बड़ी हरी मिर्च
- 1 बड़ा प्याज
- 1 इंच अदरक का टुकड़ा
- 25 ग्राम इमली
- ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1½ छोटा चम्मच नमक
- ½ छोटा चम्मच मेथीदाना
- ½ छोटा चम्मच राई
- 10-12 कड़ी पत्ते
- 2 कप तेल, मसाला बनाने के लिए
- ½ कप मूंगफली के दाने
- 1½ बड़े चम्मच पोस्ता दाना
- ½ कप सफेद तिल
- 1 बड़ा चम्मच खड़ा धनिया
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- ½ कप कसा हुआ नारियल
विधि
- अब अदरक और उबली हुई प्याज को पीस लें.
- इसके बाद इमली को धोकर लगभग 1/4 कप गरम पानी में 10 मिनट के लिए भिगो दें. इमली के भीग जाने के बाद इसे अच्छी तरह मसल कर बीज और रेशे हटाकर इमली का गूदा अलग रख लें.
- अब मिर्च को अच्छी तरह धोकर सुखा लें और इसमें बीच से चीरा लगाएं, ध्यान रखें कि मिर्च दो टुकड़ों नहीं काटना है. इसमें चीरा लगाना है.
- मिर्च का डंठल भी ना हटाए. मिर्च के अंदर से बीज निकाल दें.
- अब एक कड़ाही गरम करें और उसमें मूंगफली, सफेद तिल, खसखस (पोस्तादाना), नारियल, जीरा और खड़ी धनिया को अलग-अलग भून लें. (हैदराबादी दम का मुर्ग की रेसिपी)
- अब भूनी गई सामग्री को ठंडा होने दें फिर इन्हें एक साथ पीस लें.
- अब एक कड़ाही में तेल गरम करें. गरम तेल में हरी मिर्च को तलें और हल्का फ्राई करके इन्हें निकाल लें.
- अब उसी कड़ाही में बचे तेल में राई और मेथी दाना डालें. अब इसमें करी पत्ते डालें और कुछ सेकेंड्स के लिए भूनें.
- राई चकटने लगे तो प्याज का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
(हैदराबादी डबल का मीठा बनाने की विधि)
- अब उसमें सूखे पिसे मसाले, हल्दी पाउडर बाकी सभी सामग्री को डालकर अच्छी तरह भून लें.
- जब मसाले तेल छोड़ दें तो उसमें लगभग 2 से 3 कप पानी डालकर 10 मिनट तक पका लें.
- अब तैयार सालन में इमली का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 2 मिनट तक पकने दें.
- अब सालन में तली हरी मिर्च और नमक डालकर ढककर लगभग 15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाने दें. बीच-बीच में इसे चलाते रहें ताकि तरी कड़ाही में लगने न पाए. (हैदराबादी अंडा बिरयानी की रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें)
- मिर्च का सालन तैयार है. इसे बिरयानी या फिर रोटी या चावल के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
हैदराबादी मिर्च का सालन बनाने की आसान विधि मिलेगी यहां एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम बड़ी हरी मिर्च और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
हैदराबादी मिर्च का सालन बनाने की आसान विधि मिलेगी यहां बनाने के लिए सबसे पहले 250 ग्राम बड़ी हरी मिर्च तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
हैदराबादी मिर्च का सालन बनाने की आसान विधि मिलेगी यहां बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह हैदराबादी मिर्च का सालन बनाने की आसान विधि मिलेगी यहां रेसिपी लगभग 4 - 6 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
हैदराबादी मिर्च का सालन बनाने की आसान विधि मिलेगी यहां बनाने के लिए 250 ग्राम बड़ी हरी मिर्च के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, हैदराबादी मिर्च का सालन बनाने की आसान विधि मिलेगी यहां को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
हैदराबादी मिर्च का सालन बनाने की आसान विधि मिलेगी यहां का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
हैदराबादी मिर्च का सालन बनाने की आसान विधि मिलेगी यहां एक लोकप्रिय इंडियन वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT