पंजाबी सूखी उड़द दाल
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

पंजाबी सूखी उड़द दाल

लंच और डिनर में एक ही तरह की दाल खा खाकर अगर आप बोर हो चुके हैं तो पंजाबी जायके की सूख्‍ाी उड़द दाल की रेसिपी का आइडिया बुरा नहीं है. तो जल्दी ही आजमाएं इस रेसिपी को...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप उड़द दाल
  • 2 चम्‍मच तेल
  • 1 प्‍याज, बारीक कटा हुआ
  • 4 हरी मिर्च, लंबे टुकड़ों में कटी हुई
  • 4 कली लहसुन, बारीक कटा हुआ
  • 1 टुकड़ा अदरक, बारीक कटा हुआ
  • 1 कप पानी, नमक स्‍वादानुसार
  • 1 बड़ा टमाटर, कटा हुआ
  • 1 चम्‍मच गरम मसाला
  • 1/2 चम्‍मच हल्‍दी पाउडर
  • 1/4 कप कटा हरा धनिया

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4

- उड़द की दाल को एक बड़े बाउल में रातभर एक लिए भि‍गो कर रख दें.
- अगले सुबह एक भारी तले वाले पैन में तेल डालकर कर मीडियम आंच पर गर्म करें.
- अब उसमें कटा हुआ प्‍याज, हरी मिर्च, लहसुन और अदरक डालकर पांच मिनट तक भूनें.
- अब उसमें भीगी हुई दाल, नमक और एक कप पानी डालकर ढक दें और करीब 30 मिनट तक पकने दें.
- दाल जब पकने लगे तो इसमें कटे हुए टमाटर, हल्‍दी पाउडर और गरम मसाला डालें.
- अब इसे 20 मिनट के और पकने दें.
- कटा हुआ हरा धनिया डाल कर इसे गर्म रोटी या परांठे के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (149 ratings)
4.1 avg from 149 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पंजाबी सूखी उड़द दाल एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 1 कप उड़द दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes