ये है सोयाबीन आलू की मसालेदार सब्जी
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

ये है सोयाबीन आलू की मसालेदार सब्जी

सोयाबीन प्रोटीन से भरपूर होता है. कई लोग सोयाबीन खाना पसंद नहीं करते हैं. पर अगर इसे आप मसालेदार बनाएंगे तो इसका स्वाद भी किसी से कम नहीं है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 250 ग्राम सोयाबीन
  • 1 आलू (टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 1 प्याज
  • 1 टमाटर
  • 2 हरी मिर्च
  • 5-6 कली लहसुन की
  • 1 इंच अदरक
  • 1 टीस्पून जीरा
  • 1 टीस्पून हल्दी
  • 1 टीस्पून जीरा पाउडर
  • 1 टेबलस्पून सब्जी मसाला
  • 1 टीस्पून गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, पानी आवश्यकतानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले सोयाबीन को अच्छे से धोकर पानी में भिगोकर रख दें.
- दूसरी ओर प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च के टुकड़े कर इन्हें एकसाथ पीस लें.
- मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही बारी-बारी कर आलू और सोयाबीन फ्राई कर लें.
- आलू को थोड़ा ज्यादा और सोयाबीन को हल्का फ्राई करें.
- अब उसी कड़ाही में अगर तेल की जरूरत हो तो थोड़ा डाल लें वरना जीरा डाल दें.
- जीरे के चटकते ही प्याज टमाटर का पेस्ट और थोड़ा पानी डालकर भूनें.
- हल्दी, जीरा पाउडर और सब्जी मसाला डालकर भूनें.
- जैसे ही पेस्ट तेल छोड़ने लगे आलू और सोयाबीन डालकर कुछ सेकेंड्स तक भूनें.
- पानी डालकर ढक दें.
- लगभग 10 मिनट बाद जब सब्जी पूरी तरह से बन जाए तब गरम मसाला डालकर आंच बंद कर दें.
- तैयार है आलू सोयाबीन की मसालेदार सब्जी.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (1 ratings)
4 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ये है सोयाबीन आलू की मसालेदार सब्जी एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम सोयाबीन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes