ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल में मेथी मटर मलाई
मेथी मटर मलाई उत्तर भारत में काफी पसंद की जाने वाली सब्जी है. इसे पंजाब हरियाणा के लोग बड़े चाव से खाते हैं. इसका स्वाद ऐसा होता है कि खाने वाला उंगलियां चाटते रहता है.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 6 servings
- 2 कप मेथी के पत्ते
- 1 कप हरी उबली मटर
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा
- 1/2 कप बारीक कटा प्याज
- 1/2 कप टमाटर प्यूरी, डेढ़ कप फुलक्रीम दूध, उबला हुआ, एक चौथाई छोटा चम्मच नमक, एक चौथाई छोटा चम्मच चीनी
- 2 बड़ा चम्मच ताजी मलाई
- 3 बड़ा चम्मच तेल, एक कड़ाही, पेस्ट के लिए सामग्री
- 1/4 कप बारीक कटा प्याज
- 3 हरी मिर्च, कटी हुई
- 1 इंच अदरक का टुकड़ा
- 4 कलियां लहसुन की
- 8-10 काजू
- 2 बड़ा चम्मच खसखस, मसाला पाउडर की सामग्री
- 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा
- 4 लौंग
- 2 हरी इलायची
- 4 कालीमिर्च
- 1 छोटा चम्मच जीरा
विधि
- इसके बाद पेस्ट वाली सारी सामग्री को पीकर पेस्ट बना लें. आप इसमें 1-2 चम्मच दूध भी डाल सकते हैं. इससे सामग्री आसानी से पिस जाएंगी.
- इसी तरह से आप सभी मसालों को मिलाकर बारीक पीस लें.
- अब मीडियम आंच पर एक कड़ाही में 2 चम्मच तेल डालकर गरम होने के लिए रखें.
- जब तेल गरम हो जाए तो इसमें जीरा डालकर तड़का लें.
- जीरा तड़कने के बाद कड़ाही में मेथी की पत्तियां डालकर 2-3 मिनट तक चलाकर पकाएं. फिर एक प्लेट पर निकाल लें.
- कड़ाही को साफ करके इसमें बचा हुआ तेल डालकर फिर मीडियम आंच पर रखें.
- जब तेल गरम हो जाए तो इसमें प्याज डालकर भूरा होने तक भून लें.
- जब प्याज सुनहरे रंग की हो जाए तो कड़ाही में पेस्ट डालकर 4-5 मिनट तक पकाएं.
- जब पेस्ट तेल छोड़ने लग जाए तो कड़ाही में टमाटर प्यूरी और मसाला मिलाकर 4-5 मिनट तक चलाते हुए भूनें.
- जब पेस्ट से खुशबू आने लगे तो इसमें हरी मटर, मेथी, दूध, चीनी, नमक, मलाई और 2-3 चम्मच पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- आंच तेज करके 4-5 मिनट तक पकाएं. इस बात का ध्यान रखें कि तेज आंच से कड़ाही में ज्यादा उबाल न आए. अगर उबाल आता है तो कड़छी से चलाते हुए उबाल को कम कर लें.
- एक दो उबाल आने के बाद आंच बंद कर दें.
- मेथी मटर मलाई करी तैयार है. इसे रोटी या नान के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल में मेथी मटर मलाई एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप मेथी के पत्ते और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल में मेथी मटर मलाई बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप मेथी के पत्ते तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल में मेथी मटर मलाई बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल में मेथी मटर मलाई रेसिपी लगभग 4 - 6 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल में मेथी मटर मलाई बनाने के लिए 2 कप मेथी के पत्ते के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल में मेथी मटर मलाई को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल में मेथी मटर मलाई का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल में मेथी मटर मलाई एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT