ऐसे बनाइए पनीर पसंदा, सभी को आएगा पसंद
पनीर से बनी डिश खास मौकों पर जरूर सर्व की जाती हैं. इसका एक जायकेदार स्वाद है पनीर पसंदा. इस बार कुछ स्पेशल परोसना हो तो तैयार करें यह रेसिपी.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 250 ग्राम पनीर (तिकोना टुकड़ों में कटा हुआ)
- 1 कप टमाटर प्यूरी
- 2 प्याज, लहसुन की 5 कलियां छिली हुईं, अदरक का आधा इंच टुकड़ा
- 2 हरी मिर्च कटी हुईं
- 1 टेबलस्पून काजू का पेस्ट
- 1/2 टीस्पून कसूरी मेथी
- 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
- 1/2 टीस्पून धनिया पाउडर
- 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 टीस्पून गरम मसाला
- 1 टीस्पून जीरा पाउडर
- 1/2 कप मलाई (क्रीम)
- 2 बड़ी इलायची
- 1 तेज पत्ता, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
विधि
- फिर प्याज को पानी से निकालकर मिक्सर में पीसें और बारीक पेस्ट तैयार करके कटोरे में निकाल लें.
- अब मिक्सर में अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर बारीक पीसें.
- इसके बाद मीडियम आंच पे एक पैन में एक चम्मच तेल गर्म करें और पनीर के टुकड़े डालकर दोनों तरफ से हल्का फ्राई कर प्लेट में निकाल लें.
- अब दोबारा एक पैन में एक और चम्मच तेल डालकर गर्म करें.
- फिर तेल में तेज पत्ता और बड़ी इलायची डालें. तेज पत्ते का रंग बदल जाए तो इसमें अदरक-लहसुन-हरी मिर्च का पेस्ट डालकर मध्यम आंच पर कुछ सैकेंड पकाएं.
- इसके बाद प्याज का पेस्ट डालकर पकाएं.
- जब प्याज का रंग सुनहरा हो जाए तो इसमें टमाटर प्यूरी डालकर पकाएं.
- टमाटर को तब तक पकाएं जब तक इससे तेल अलग होता न दिखे. फिर इसमें काजू का पेस्ट डालकर मिलाएं.
- अब ग्रेवी में लाल मिर्च, हल्दी, गरम मसाला, धनिया, जीरा पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें. इसे एक मिनट तक पकाएं.
- इसके बाद ग्रेवी में 2 कप पानी डालें और इसे मध्यम आंच पर 5 मिनट तक उबलने दें.
- फिर ग्रेवी में कसूरी मेथी और पनीर के टुकड़े डालकर मिक्स करके 2 मिनट तक पकाएं.
- अब पनीर में मलाई डालकर मिलाएं और 2 मिनट पकने दें और आंच बंद कर दें.
- तैयार है पनीर पसंदा. इसे कसे हुए पनीर और हरी धनिया पत्तियों से गार्निश कर रोटी या नान के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
ऐसे बनाइए पनीर पसंदा, सभी को आएगा पसंद एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम पनीर (तिकोना टुकड़ों में कटा हुआ) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
ऐसे बनाइए पनीर पसंदा, सभी को आएगा पसंद बनाने के लिए सबसे पहले 250 ग्राम पनीर (तिकोना टुकड़ों में कटा हुआ) तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
ऐसे बनाइए पनीर पसंदा, सभी को आएगा पसंद बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह ऐसे बनाइए पनीर पसंदा, सभी को आएगा पसंद रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
ऐसे बनाइए पनीर पसंदा, सभी को आएगा पसंद बनाने के लिए 250 ग्राम पनीर (तिकोना टुकड़ों में कटा हुआ) के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, ऐसे बनाइए पनीर पसंदा, सभी को आएगा पसंद को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
ऐसे बनाइए पनीर पसंदा, सभी को आएगा पसंद का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
ऐसे बनाइए पनीर पसंदा, सभी को आएगा पसंद एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT