पिंडी चना
रेस्तरां में फैमिली लंच या डिनर में पिंडी चना खासतौर पर ऑर्डर किया जाता है. वैसे, इस डिश को घर पर भी उतना ही स्वादिष्ट बनाया जा सकता है. इसे रोटी, परांठा या तवा नान के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- एक कप काबुली चना, एक चम्मच अदरक का पेस्ट, आधा चम्मच लहसुन का पेस्ट
- 2 प्याज पिसे हुए
- 2 हरी मिर्च पिसी हुई
- 2 से 3 टमाटर (प्यूरी तैयार करें)
- 2 बड़ी इलायची, बड़ा टुकड़ा दालचीनी (ओखली में थोड़ा कूट लें), आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा (खाने वाला सोडा)
- 2 चम्मच चाय पत्ती, एक चम्मच धनिया पाउडर, एक चम्मच छोला मसाला, एक चम्मच गरम मसाला, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक, तेल
विधि
- पिंडी चना बनाने से पहले चने उबालने होंगे. इसके लिए मलमल के कपड़े का टुकड़ा लें. उसमें दालचीनी, चाय पत्ती व बड़ी इलायची रखें और कपड़े को कसकर अच्छी तरह बांध कर उसकी पोटली बना लें.
- अब एक कूकर में पानी के साथ काबुली चना डालें. उसमें चाय पत्ती वाली पोटली, बेकिंग सोडा (चाहें तो) और एक छोटा चम्मच नमक मिलाकर, कूकर का ढक्कन लगाएं और गैस पर तेज आंच में चने उबलने के लिए रख दें.
- कूकर की एक सीटी आने के बाद आंच मध्यम कर दें. 3-4 सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें.
- कूकर का ढक्कन खोलें. सबसे पहले चने से चाय पत्ती की पोटली निकाल दें और एक बड़ी चम्मच से उन्हें थोड़ा मैश करते हुए चलाएं.
- इसके बाद गैस पर एक कड़ाही में तेल गर्म करें. अब इसमें अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और प्याज का पेस्ट डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
- जब पेस्ट का रंग सुनहरा हो जाए और वह बड़ी चम्मच से चलाते समय कड़ाही में चिपकने लगे तब इसमें टमाटर की प्यूरी डालकर 5 मिनट तक पकाएं.
- अब ग्रेवी में धनिया पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, छोला मसाला और नमक मिलाकर एक मिनट तक पकने दें.
- फिर उबले चने पानी के साथ ग्रेवी में डालकर बड़ी चम्मच से चलाते हुए मिलाएं. मध्यम आंच पर सब्जी को 15 से 17 मिनट तक पकाएं.
- जब ग्रेवी और चने अच्छी तरह मिक्स होकर, थोड़े गाढ़े हो जाएं तो गैस बंद कर दें. मसालेदार लजीज पिंडी चना तैयार है.
ध्यान दें :
चाय पत्ती वाली पोटली का इस्तेमाल पिंडी चना में रंग लाने के लिए किया जाता है. आप चाहें तो पानी में चाय पत्ती, बड़ी इलायची और दालचीनी उबालकर छान लें. ग्रेवी पकने के बाद इस पानी को उसमें मिलाकर चने मिक्स करें.
- या फिर पत्ती को उबाल लें और फिर छानकर इस पानी का इस्तेमाल करें. बड़ी इलायची और दालचीनी को तड़का लगाते समय तेल में फ्राई कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
पिंडी चना एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप काबुली चना, एक चम्मच अदरक का पेस्ट, आधा चम्मच लहसुन का पेस्ट और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
पिंडी चना बनाने के लिए सबसे पहले एक कप काबुली चना, एक चम्मच अदरक का पेस्ट, आधा चम्मच लहसुन का पेस्ट तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
पिंडी चना बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह पिंडी चना रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
पिंडी चना बनाने के लिए एक कप काबुली चना, एक चम्मच अदरक का पेस्ट, आधा चम्मच लहसुन का पेस्ट के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, पिंडी चना को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
पिंडी चना का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
पिंडी चना एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT