इस एक चीज से बढ़ाएं सरसों के साग का स्वाद

इस एक चीज से बढ़ाएं सरसों के साग का स्वाद

सरसों का साग मक्के की रोटी के साथ बहुत अच्छी लगती है. ये झटपट तैयार भी हो जाती है. ताजे सफेद मक्खन के साथ इसे परोसें.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • सरसों का ताजा साग: 2 किलोग्राम, बथुआ साग: 200 ग्राम, पालक साग: 500 ग्राम, हरी मिर्च: 50 ग्राम, सफेद मक्खन: 100 ग्राम, साबुत लाल मिर्च: 4, साबुत धनिया: आधा चम्मच, सरसों के दाने: आधा चम्मच, पिसा हुआ लहसुन: 1 चम्मच, कटा प्याज: 100 ग्राम, नमक: स्वादानुसार, मक्‍के का आटा: 50 ग्राम

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 4 - 6
- सरसों के साग, बथुआ, पालक की डंठल तोड़ लें. हरी मिर्च की भी डंडी निकाल लें. खुले पानी में धोकर उबलते, नमक के पानी से ब्लांच करें और पानी निथार लें. ब्लेंडर में पेस्ट बना लें.

- एक कड़ाही या हांडी में मक्खन गर्म करें, इसमें लाल साबुत मिर्च, दरदरा पिसा हुआ धनिया, सरसों के दाने और पिसा हुआ लहसुन डालें. हल्‍का भूरा होने तक भूनें.

- इसके बाद कटा प्याज डालें और हल्का भूरा होने तक भूनें. अब मक्‍के का आटा और नमक डालकर और पकाएं, इस तरह मक्‍के के आटे का कच्चापन निकल जाएगा.

- पिसा हुआ साग डालें और तब तक पकाएं, जब तक साग तेल न छोड़ दे. पकाते समय इसे बराबर चलाती रहें.

- स्वाद चखें. मनचाहा स्वाद आने पर हांडी आंच से उतार लें. सफेद मक्खन, अदरक के लच्छे और टमाटर के टुकड़ों के साथ सर्व करें. यह साग मक्‍के की रोटी के साथ खाया जाता है, साथ में गुड़ जरूर रखें.

नोट: पालक को हरी रंगत देने के लिए मिलाया गया है. प्याज भूनते समय चाहें तो कटा अदरक और हरी मिर्च भी डाल सकते हैं, लेकिन हमने यहां साग को महीन रखने के लिए हरी मिर्च को भी साथ ही पीस दिया है.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (193 ratings)
4.3 avg from 193 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इस एक चीज से बढ़ाएं सरसों के साग का स्वाद एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे सरसों का ताजा साग: 2 किलोग्राम, बथुआ साग: 200 ग्राम, पालक साग: 500 ग्राम, हरी मिर्च: 50 ग्राम, सफेद मक्खन: 100 ग्राम, साबुत लाल मिर्च: 4, साबुत धनिया: आधा चम्मच, सरसों के दाने: आधा चम्मच, पिसा हुआ लहसुन: 1 चम्मच, कटा प्याज: 100 ग्राम, नमक: स्वादानुसार, मक्‍के का आटा: 50 ग्राम और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes