सेव टमाटर की सब्जी

सेव टमाटर की सब्जी

अब तक रतलामी सेव नमकीन को आपने चाय के साथ नमकीन की तरह ही खाया होगा, पर अब इसे आप खाने में सेव टमाटर की सब्जी बनाकर खाएं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप नमकीन रतलामी सेव
  • 2 बारीक कटे टमाटर, एक कटा हुआ प्याज, एक बारीक कटी हरी मिर्च
  • 5 से 6 बारीक कटी लहसुन की कली
  • 2 चुटकी हींग, एक छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर, आधी छोटी चम्मच शक्कर, आधी छोटी चम्मच जीरा, एक छोटी चम्मच राई
  • स्वादानुसार नमक, बारीक कटी हरी धनिया, तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- एक कड़ाही में तेल गर्म करें, फिर उसमें जीरा, राई, हींग, प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करें.
- अब प्याज और हरी मिर्च में टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक डालकर मसाला पकाएं.
- फिर मसाले में थोड़ी-सी शक्कर मिलाकर 2 से 3 मिनट तक पकाएं.
- उसके बाद सब्जी में आधा कप पानी डालकर धीमी गैस पर 5 से 7 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें.
- इसके बाद इसमें सेव डालकर 4-5 मिनट के लिए ढककर रख दें.
- ऐसा करने से सेव अच्छी तरह से ग्रेवी में फूल जाएगी और खाने में मजेदार लगेगी.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (422 ratings)
3.9 avg from 422 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सेव टमाटर की सब्जी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप नमकीन रतलामी सेव और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes