सिंधी कढ़ी
हमारे देश में एक ही व्यंजन को हर प्रांत में अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है और उसका स्वाद भी अलग ही होता है. कढ़ी को भी बनाने के तमाम तरीके हैं. तो इसी कड़ी में आइए सीखते हैं सिंधी कढ़ी बनाना.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 6 बड़े चम्मच बेसन
- 2 बड़े चम्मच इमली का गूदा, एक गाजर बारीक कटी, एक कप लौकी कटी हुई
- 6 से 7 भिंडी बारीक कटी
- 2 से 3 छोटे बैंगन बारीक कटे
- 7 से 8 बरबटी बारीक कटी
- 1 से 2 हरी मिर्च बारीक कटी, एक चुटकी हींग, एक छोटा चम्मच जीरा, एक छोटा चम्मच मेथी दाना, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक चुटकी हल्दी पाउडर, बारीक कटा हरा धनिया
- स्वादानुसार नमक, तेल
विधि
- जब जीरा तड़कने लगे तो उसमें हरी मिर्च, गाजर, बरबटी, भिंडी, लौकी और बैंगन डालकर चलाएं और मध्यम आंच पर 5 मिनट तक ढककर पकाएं. फिर गैस बंद कर दें.
- अब बेसन छान लें और उसे एक अलग कड़ाही में डालकर गैस पर भून लें.
- बेसन भुनकर हल्का ब्राउन होने लगे तो गैस बंद कर दें और एक बर्तन में लगभग एक लीटर पानी डालकर उसमें बेसन अच्छी तरह घोल लें. ध्यान रहे कि बेसन में गुठली न पड़ें.
- इसके बाद बेसन के घोल को गैस पर एक पैन में डालकर उबलने रखें और लगातार चलाते रहें.
- फिर बेसन में पकी सब्जियां, हल्दी, धनिया पाउडर और नमक डालकर मिक्स करके मध्यम आंच पर 10 से 15 मिनट तक पकने दें.
- जब सब्जियां नर्म हो कर पक जाएं तो इमली का गूदा डालकर कढ़ी को 2 मिनट तक और पकाकर गैस बंद कर दें.
- लीजिए तैयार है गर्मागर्म सिंधी कढ़ी.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सिंधी कढ़ी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 6 बड़े चम्मच बेसन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
सिंधी कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले 6 बड़े चम्मच बेसन तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
सिंधी कढ़ी बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह सिंधी कढ़ी रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
सिंधी कढ़ी बनाने के लिए 6 बड़े चम्मच बेसन के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, सिंधी कढ़ी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
सिंधी कढ़ी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
सिंधी कढ़ी एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT