बेसन गट्टे का रायता बनाने की विधि

बेसन गट्टे का रायता बनाने की विधि

रायता खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है, लेकिन बेसन गट्टे का रायता खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है. आप इसे ऐसे भी खाएंगे तो यह आपको और भी ज्यादा पसंद आएगा.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप बेसन
  • 1 कप दही
  • 1/2 कप चीनी
  • 1/2 कप अनार दाना
  • 2 टेबलस्पून किशमिश
  • 1/2 टीस्पून जीरा पाउडर
  • 8 काजू (बारीक कटे हुए)
  • 2 टेबलस्पून चिरौंजी
  • 8 बादाम (बारीक कटे हुए), सफेद नमक स्वादानुसार, काला नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- बेसन गट्टे का रायता बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में बेसन और नमक का घोल बना लीजिए.
- इसके बाद मीडियम आंच पर एक पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते ही इसमें बेसन का घोल डाल दीजिए.
- इसके बाद इसे गाढ़ा होने तक अच्छे से चलाते रहिए.
- जब यह आटे जैसा हो जाए तो गैस को बंद कर दीजिए.
- इसके बाद में इसे ठंडा होने के लिए रख दीजिए.
- अब इसके छोटे-छोटे पीस काट लीजिए और लोई जैसा गोल आकार देकर इसे थोड़ा चिपटा दीजिए.
- इसके बाद एक कटोरी में दही और चीनी मिलाइए.
- अब यह पीस दही में डाल दीजिए साथ ही किशमिश, काजू, बादाम, चिरौंजी और अनार दाना भी डालिए.
- ऊपर से जीरा और काला नमक डालकर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (1 ratings)
5 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बेसन गट्टे का रायता बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप बेसन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes