टमाटर का रायता

टमाटर का रायता

खाने में या बिरयानी और पुलाव के साथ रायते की कई वैराइटीज सर्व की जा सकती हैं. यहां सीखें 15 मिनट में टमाटर का रायता बनाने का आसान तरीका.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • एक कप दही, एक टमाटर, बारीक कटा, एक हरी मिर्च, बारीक कटी, एक बड़ी चम्मच हरी धनिया पत्तियां, बारीक कटी, आधा चम्मच रायता मसाला या भुना जीरा पाउडर
  • स्वादानुसार काला नमक

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले दही को बॉउल में डालकर अच्छी तरह फेंटे.
- फिर दही में टमाटर, हरी मिर्च, धनिया पत्तियां, रायता मसाला या भुना जीरा पाउडर और काला नमक डालकर चलाएं.
- सारी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- तैयार है टमाटर का रायता. इसे फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें और फिर खाने में या फिर बिरयानी, पुलाव के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.5 (40 ratings)
3.5 avg from 40 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

टमाटर का रायता एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप दही, एक टमाटर, बारीक कटा, एक हरी मिर्च, बारीक कटी, एक बड़ी चम्मच हरी धनिया पत्तियां, बारीक कटी, आधा चम्मच रायता मसाला या भुना जीरा पाउडर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes