लंच या डिनर में बनाएं चने की दाल का पुलाव

लंच या डिनर में बनाएं चने की दाल का पुलाव

लंच हो या डिनर चनी का दाल का पुलाव बहुत ही जल्दी बनकर तैयार हो जाता है और खाने में बहुत लजीज लगता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप चावल
  • 1 कप चने की दाल
  • 2 काली मिर्च
  • 2 लौंग
  • 1 तेजपत्ता
  • 2 इलायची
  • 1 टीस्पून जीरा
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1 टीस्पून गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, देसी घी जरूरत के अनुसार, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले चावल और दाल को 1-2 घंटे पानी में भिगोकर रख दें.
- तय समय के बाद मीडियम आंच पर प्रेशर कूकर में घी डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- इसमें काली मिर्च, लौंग, तेजपत्ता और इलायची डालकर हल्का भून लें.
- अब जीरा डालकर हल्का भून लें.
- फिर दाल डालकर 2 मिनट तक चलाते हुए भून लें.
- दाल के अच्छी तरह से भूनने के बाद इसमें चावल डालकर कुछ देर और भूनें.
- फिर गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नमक और पानी डालकर कूकर का ढक्कन लगाएं और 4 सीटी आने तक पकाएं.
- तय समय के बाद गैस बंद कर पुलाव प्लेट पर निकाल लें.
- तैयार है चने की दाल का पुलाव. दही के साथ सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (2 ratings)
5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच या डिनर में बनाएं चने की दाल का पुलाव एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes