मिनटों में इस तरीके से बनाएं हल्दी जीरा राइस

मिनटों में इस तरीके से बनाएं हल्दी जीरा राइस

आपने जीरा राइस तो कई बार खाया होगा, लेकिन अब बनाकर खाएं हल्दी जीरा राइस. यह मिनटों में बनकर तैयार होने के साथ खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप चावल
  • 2 काली मिर्च
  • 2 इलायची
  • 1 टीस्पून जीरा
  • 1/4 टीस्पून राई
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 टीस्पून गरम मसाला
  • 1 टीस्पून हल्दी पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच पर प्रेशर कूकर में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- इसमें काली मिर्च और इलायची डालकर हल्का भून लें.
- अब राई और जीरा डालकर तड़काएं.
- इसके बाद चावल डालकर 2 मिनट तक भून लें.
- फिर गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल दें.
- अब पानी डालकर एक उबाल आने तक पकाएं.
- फिर हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर कूकर का ढक्कन लगाकर 2-4 सीटी आने तक पकाएं.
- कूकर का प्रेशर खत्म होने पर ढक्कन खोलकर चावल प्लेट पर निकाल लें.
- तैयार है हल्दी जीरा राइस. दही के साथ गरमागरम सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
2 (3 ratings)
2 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मिनटों में इस तरीके से बनाएं हल्दी जीरा राइस एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes