राइस में डालें नींबू का स्वाद, बनाइए स्वादिष्ट लेमन राइस
Back
राइस वेज,लंच,डिनर

राइस में डालें नींबू का स्वाद, बनाइए स्वादिष्ट लेमन राइस

चावल खाने वाले अक्सर इसकी वैराइटी खाना चाहते हैं. ऐसे में आप लेमन राइस ट्राई कर सकते हैं. यह साउथ में खूब बनाई जाती है. इसमें पहले चावल को उबालकर फिर इसमें तड़का लगाया जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • एक कटोरी चावल, आधा कप मूंगफली (तली हुई), दो सूखी लाल मिर्च, एक छोटा चम्मच सफेद उड़द दाल, एक छोटा चम्मच राई, एक छोटा चम्मच चना दाल, आधा छोटी चम्मच हल्दी, आधा छोटी चम्मच मेथी दाना, तीन छोटा चम्मच नींबू का रस, चुटकीभर हींग, करी पत्ता 10-12, तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले चावल को अच्छी तरह से धोकर 20 मिनट के लिए भिगोकर रख दें.
- मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में पानी और चावल में नमक डालकर एक सीटी में उबाल लें और आंच बंद कर दें.
- दूसरी ओर मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करें.
- तेल के गरम होते ही राई डालें और राई के चटकते ही हींग डाल दें.
- अब इसमें सूखी लाल मिर्च, उड़द दाल, चना दाल और मेथी दाना डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें.
- दाल के सुनहरा होते ही मूंगफली और करी पत्ता डाल दें.
- अब इसमें पके हुए चावल, नमक और हल्दी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
- 1 से 2 मिनट तक भूनकर नींबू का रस मिलाएं और आंच बंद कर दें.
- तैयार है लेमन राइस. ऊपर से कद्दूकस किए हुए नारियल से गार्निश कर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (2 ratings)
4.5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

राइस में डालें नींबू का स्वाद, बनाइए स्वादिष्ट लेमन राइस एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे एक कटोरी चावल, आधा कप मूंगफली (तली हुई), दो सूखी लाल मिर्च, एक छोटा चम्मच सफेद उड़द दाल, एक छोटा चम्मच राई, एक छोटा चम्मच चना दाल, आधा छोटी चम्मच हल्दी, आधा छोटी चम्मच मेथी दाना, तीन छोटा चम्मच नींबू का रस, चुटकीभर हींग, करी पत्ता 10-12, तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes