ऐसे बनाएं महाराष्ट्रीयन नराली भात

ऐसे बनाएं महाराष्ट्रीयन नराली भात

नराली भात महाराष्ट्र की पारंपरिक डिश है. इसे स्वीट कोकोनट राइस भी कहा जाता है. गुड़ और नारियल को मिक्स करके चावल को बनाया जाता है. यह स्वाद में बहुत ही बेहतरीन होता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1/2 कप बासमती चावल
  • 6-8 केसर के धागे
  • 1 टेबलस्पून घी
  • 10 काजू
  • 3 टेबलस्पून किशमिश
  • 1/2 कप गुड़
  • 1/2 कप नारियल (कद्दूकस किया हुआ)
  • 2 छोटी इलायची
  • 3 लौंग
  • 1 इंच टुकड़ा दालचीनी, नमक स्वादानुसार
  • 1/2 टीस्पून इलायची पाउडर

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- नराली भात बनाने के लिए सबसे पहले चावल को 30 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें.
- मीडियम आंच पर एक कड़ाही में 2 चम्मच घी डालकर गर्म करने के लिए रखें.
- घी के गरम होते ही अब चावल डालकर 1 मिनट तक पका लें.
- 1 मिनट बाद 1 कप पानी, केसर और नमक डालकर चावल को नरम होने तक पकाएं और गैस बंद कर दें.
- दूसरी तरफ एक पैन में घी डालकर काजू और किशमिश को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें.
- अब गुड़ और नारियल डालकर गुड़ को पिघलने तक पका लें.
- गुड़ के पिघलने के बाद इसमें पके हुए चावल डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और 5 मिनट के लिए ढककर रख दें.
- सबसे आखिर में इलायची पाउडर मिक्स कर गैस बंद कर दें.
- तैयार है महाराष्ट्रियन नराली भात. 
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं महाराष्ट्रीयन नराली भात एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1/2 कप बासमती चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes