मकर संक्रांति स्पेशल: उड़द दाल की खिचड़ी

मकर संक्रांति स्पेशल: उड़द दाल की खिचड़ी

उड़द दाल की खिचड़ी न सिर्फ स्वाद और सेहत भरी है बल्क‍ि इसका धार्मिक महत्व भी है. मकर संक्रांति के मौके पर इसे खासतौर पर घर में बनाया जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1/2 कप उड़द दाल
  • 2 कप चावल
  • 1/2 चम्‍मच जीरा
  • 2 चुटकी हींग
  • 1/4 लाल मिर्च पाउडर
  • 4 चम्‍मच देसी घी, नमक स्‍वादानुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2

- मीडियम आंच पे एक प्रेशर कूकर में घी डालकर गर्म करें.
- इसमें जीरा और हींग डालकर गर्म होने दें.
- फिर दाल-चावल, लाल मिर्च, लगभग चार गिलास पानी और नमक डालकर गैस पर मध्यम आंच पर रखें.
- एक सीटी आने के बाद गैस को धीमा कर दें और एक सीटी और लगाएं.
- चावल को अगर आप दाल में एकदम मिक्‍स करना चाहते हैं तो इसमें एक सीटी और लगा सकते हैं.
- गर्मागर्म खिचड़ी को रायता, चटनी, पापड़ और अचार के साथ सर्व करें.

ध्‍यान दें: खिचड़ी में पानी की मात्रा आप अपने टेस्‍ट के हिसाब से घटा-बढ़ा सकते हैं. अगर आप खिचड़ी को पुलाव की तरह खिलाखिला बनाना चाहते हैं तो पानी कम डालें और अगर आपको खिचड़ी पतली अच्‍छी लगती है तो पानी की मात्रा थोड़ी-सी बढ़ा लें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (160 ratings)
3.9 avg from 160 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मकर संक्रांति स्पेशल: उड़द दाल की खिचड़ी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1/2 कप उड़द दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes